फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: धनतेरस पर जानिए सोने में निवेश के चार तरीके, होगा मुनाफा

Fri, 13 Nov 2020 02:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 13 Nov 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
know about investment options in gold for the occasion of dhanteras and earn profit
सोना - फोटो : pixabay

आज 13 नवंबर 2020 को धनतेरस है और इस मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस और दिवाली पर बाजार में सोने की मांग भी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से उसका दाम भी उतना ही ज्यादा हो जाता है। इसलिए बहुत लोग सोना खरीदने का सपना तो देखते हैं लेकिन उसे खरीद नहीं पाते। ऐसे हम आपको सोने में निवेश के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको बहुत फायदा होगा।

know about investment options in gold for the occasion of dhanteras and earn profit
सोना - फोटो : pixabay

ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदें सोना
सोना आप सिर्फ ज्वैलर से ही नहीं, बल्कि बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और ई-कॉमर्स वेबसाइटों से भी खरीद सकते हैं। मालूम हो कि भारत के घरेलू डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म पेटीएम ने घोषणा की है कि उसने पिछले छह महीनों के दौरान डिजिटल सोने के लेनदेन में दोगुना वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अब पेटीएम गोल्ड सर्विसेज को पेटीएम मनी प्लेटफॉर्म पर बढ़ा दिया है, जिससे उपयोगकर्ता किसी भी दो प्लेटफॉर्म पर डिजिटल सोना खरीद और बेच सकते हैं। कंपनी ने अपने हाई-वैल्यू लेनदेन प्रोडक्ट फीचर को लॉन्च करने की भी घोषणा की है, जिसमें यूजर अपने एप पर एक बार में एक करोड़ रुपये तक का पेटीएम गोल्ड खरीद पाएंगे। 

know about investment options in gold for the occasion of dhanteras and earn profit
सोना - फोटो : pixabay

गोल्ड सेविंग स्कीम 
आप सोने की बचत स्कीम में निवेश कर सकते हैं। ये बचत स्कीम दो तरीके की होती हैं, जो आपको प्रति माह एक निश्चित अवधि के लिए तय रकम जमा करने की अनुमति देती है और अवधि खत्म होने पर आप जमा किए गए मूल्य के बराबर सोना खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, इन स्कीम में निवेश कर आपको बोनस रकम भी मिलती है।

अगली स्लाइड में जानते हैं एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में, जहां से आप सस्ती दरों में सोने में निवेश कर सकते हैं और आपको ब्याज के अतिरिक्त और भी लाभ भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about investment options in gold for the occasion of dhanteras and earn profit
सोना - फोटो : pixabay

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिनों के लिए होती है और आज धनतेरस का दिन निवेश का आखिरी दिन है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर ना करें। योजना के तहत आप 5,177 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 51,770 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है, तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। यानी ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 5,127 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 51,270 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा। 

यह भी पढ़ेंआज धनतेरस पर सस्ते में खरीदें सोना, जल्द उठाएं इस सरकारी योजना का लाभ

यहां से कर सकते हैं निवेश
भारत सरकार की ओर से ये बॉन्ड रिजर्व बैंक जारी करता है। गोल्ड बॉन्ड आप बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए भी खरीद सकते हैं।

इतना मिलेगा ब्याज
गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है।

विज्ञापन
know about investment options in gold for the occasion of dhanteras and earn profit
सोना - फोटो : pixabay

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड
सोने के खरीदने का एक और विकल्प है, वो है गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ। पेपर गोल्ड में निवेश करने का सबसे अच्छा तरीका गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स) खरीदना है। ईटीएफ में निवेश बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज के जरिए होता है। इसके मूल्य में जो उतार-चढ़ाव होता है, वो सोने की कीमतों पर निर्भर करता है। सोने के सिक्के की तुलना में इसकी लागत कम होती है। हालांकि इसमें निवेश के लिए आपके पास ट्रेडिंग और डीमैट खाता होना चाहिए। आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर 2020 को समाप्त तिमाही में निवेशकों ने स्वर्ण ईटीएफ में 2426 करोड़ रुपये निवेश किए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed