वैसे तो भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कोई न कोई एलान करता रहता है। अब दिवाली और छठ के मौके पर हम आपको रेलवे के एक अनोखा प्रोजेक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके तहत आप बिना पैसों के भी ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरशन (IRCTC) द्वारा पेश किए गए इस प्रोजेक्ट का लाभ लाखों यात्री उठा सकते हैं। त्योहारों पर अगर पैसों की कमी हो गई है, तो यह खबर आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है। इस प्रोजेक्ट का लाभ उठाने में अर्थशास्त्र प्राइवेट लिमिटेड का पायलट प्रोजेक्ट ई-पे लेटर (ePayLater) आपकी मदद करेगा।
खुशखबर: दिवाली और छठ पर बिना पैसे दिए बुक कर सकते हैं ट्रेन का टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है पूरा प्रोसेस
- इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको आईआरसीटीसी खाते में लॉगिन करना होगा, जहां से आप अपनी टिकट बुक करा सकेंगे। यहां पर आप कुछ डिटेल भरकर अपनी सुविधा के अनुसार ट्रेन का चयन करें और फिर बुक के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको पैसेंजर की डिटेल और कैप्चा कोड भरना होगा और नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर आपके समक्ष एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज में आपको पेमेंट की डिटेल भरनी होगी जहां क्रेडिट, डेबिट, भीम ऐप और नेट बैंकिंग जैसे विकल्प आपके समक्ष आएंगे। इसी के बाद आपको ePayLater का ऑप्शन मिलेगा, जहां पर क्लिक करने के बाद आपकी टिकट सुनिश्चित हो जाएगी।
- हालांकि ePayLater का लाभ उठाने के लिए आपको इसमें रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आपको www.epaylater.in पर जाना होगा, जहां आपके सामने बिल पेमेंट का विकल्प आएगा। इस विकल्प को चुनने के बाद आपको बिना पेमेंट किए ट्रेन टिकट मिल जाएगा।
प्रोजेक्ट के तहत आप रेल टिकट बुक करने के 14 दिन बाद पैसों का भुगतान कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानते हैं भुगतान की जानकारी।
देने होंगे इतने पैसे
आईआरसीटीसी की इस स्कीम के तहत कोई भी यात्री IRCTC की वेबसाइट के जरिए बिना पैसे दिए टिकट बुकिंग कर सकता है। टिकट बुक करने के 14 दिनों बाद यात्री को पैसे देने होंगे। बता दें कि अगर आप 14 दिन बाद पैसों का भुगतान करते हैं तो आपको 3.5 फीसदी सर्विस चार्ज भी देना होगा। वहीं अगर आप 14 दिन के भीतर पेमेंट कर देते हैं तो आपको ये ब्याज देने की कोई जरूरत नहीं है।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप समय पर लेनदेन करते हैं, तो आपकी क्रेडिट लिमिट बढ़ सकती है। आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आपके द्वारा ली गई टिकट की कीमत आपके क्रेडिट सीमा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसका लाभ आप अपने आईआरसीटीसी खाते से उठा सकते हैं। देर से पैसों का भुगतान करने पर आपका क्रेडिट लेस हो जाएगा और आप इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।