एसबीआई सहित लगभग सभी बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में कटौती की है। भारत में कई वरिष्ठ नागरिक रिटायरमेंट के बाद परंपरागत रूप सें बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अब लोग ऐसे विकल्प खोज रहे हैं जहां जोखिम भी कम हो और एफडी से ज्यादा ब्याज मिलता हो। आइए जानते हैं निवेश की ऐसी योजनाओं के बारे में जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
FD में घटता जा रहा है ब्याज, मुनाफे के लिए इन योजनाओं में निवेश करें वरिष्ठ नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से आपको निश्चित अवधि में अच्छा रिटर्न मिलेगा और काफी फायदा होगा। इस योजना के तहत आपको सालाना 7.4 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता है और आपको ब्याज तिमाही आधार पर मिलेगा। इस योजना के तहत आप अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं और पांच साल की परिपक्वता पर यह खाता बंद हो जाता है।
डाकघर मासिक आय योजना
अगर आप रिटायर हो गए हैं और सुरक्षित निवेश चाहते हैं तो डाकघर मासिक आय योजना आपके लिए अच्छा विकल्प है। इसके तहत आपको जरूरी खर्च के लिए हर महीने निश्चित रकम मिलेगी। डाकघर मासिक आय योजना (POMIS) में प्रति माह पोस्ट ऑपिस के बचत खाते में रकम जमा हो जाती है। डाकघर मासिक आय योजना में सालाना 6.60 फीसदी ब्याज मिलता है। इसमें आपकी पूंजी सुरक्षित रहती है।
करमुक्त बॉन्ड्स
सरकारी संस्थानों की ओर से करमुक्त बॉन्ड्स जारी किए जाते हैं। पीएफसी, हुडको, एनएचएआई, आरईसी, आईआरएफसी, एनटीपीसी जैसे संस्थान करमुक्त बॉन्ड जारी करते हैं जो सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं। इस स्कीम में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला फीचर है इसका करमुक्त ब्याज। स्थायी सालाना आय पाने के लिए वरिष्ठ नागरिक करमुक्त बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक अगर दस साल के निवेश का नजरिया बना रहे हैं, तभी निवेश करें।
तात्कालिक एन्युटी
लाइफ इंश्योरेंस के एन्युटी स्कीम में वरिष्ठ नागरिक निवेश कर सकते हैं। निवेश के बदले में नागरिकों को गारंटीड पेंशन मिलेगी। एन्युटी में अलग-अलग तरह की पेंशन मिलती है, जैसे जिंदगी भर के लिए पेंशन या फिर मौत हो जाने पर पत्नी/पति को पेंशन। वरिष्ठ नागरिक एन्यूटी में निवेश करते हैं क्योंकि इसमें उन्हें गारंटीड पेंशन मिलती है। आयकर कानून के 80सी के तहत एन्युटी के प्रीमियम प्लान करमुक्त होते हैं।