फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके लिए बेहद लाभदायक है ये सरकारी योजना, हर माह मिलेगी 10,000 रुपये तक की पेंशन

Sun, 25 Aug 2019 10:18 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 25 Aug 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Investment Limit in PMVVY doubled pension upto 10000 rupees per month

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा एलान किया है। सरकार ने प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (PMVVY) में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। योजना की निवेश की रकम की सीमा सरकार ने दोगुनी कर दी गई है। इतना ही नहीं, योजना की अवधि भी बढ़ा दी गई है। यानी अब इस योजना के तहत आपको हर महीने 10,000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।  

Investment Limit in PMVVY doubled pension upto 10000 rupees per month

क्या है प्रधानमंत्री वय वंदन योजना ?

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के तहत नागरिकों को दस साल तक आठ फीसदी सालाना रिटर्न की गारंटी के साथ पेंशन दी जाती है। स्कीम के तहत पेंशन मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर लिया जा सकता है। योजना में 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिक निवेश कर सकते हैं। 

Investment Limit in PMVVY doubled pension upto 10000 rupees per month

10,000 रुपये तक मिल सकेगी पेंशन

निवेश की रकम की सीमा दोगुनी करने से वरिष्ठ नागरिकों को काफी लाभ होगा। सरकार द्वारा अब निवेश सीमा 15 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि पहले यह 7.5 लाख रुपये थी। अब नागरिकों को प्रति माह 10,000 रुपये तक की पेंशन मिल सकेगी। 

यह भी पढ़ें: कब, कैसे और कितना निकाल सकते हैं PF का पैसा, यहां जानें सभी जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
Investment Limit in PMVVY doubled pension upto 10000 rupees per month

सरकार के इस कदम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के प्रावधानों को बढ़ाया जा सकेगा। मार्च 2018 तक कुल 2.23 लाख वरिष्ठ नागरिक इस पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। जबकि इससे पहले वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2014 के तहत 3.11 लाख वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिला था। 

विज्ञापन
Investment Limit in PMVVY doubled pension upto 10000 rupees per month
पहले प्रधानमंत्री वय वंदन योजना चार मई 2017 से तीन मई 2018 के लिए ही थी। अब इसके तहत निवेश करने की अवधि को बढ़ाकर 31 मार्च 2020 कर दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed