फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोस्ट ऑफिस की इन तीन योजनाओं से आपको होगा फायदा, अच्छे ब्याज दर के साथ मिलेगी लोन की सुविधा

Tue, 18 Jun 2019 03:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 18 Jun 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
invest in these three scheme of Post Office for better returns

महंगाई के इस दौर में हर कोई अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता है। सभी लोग अपना पैसा बढ़ाने का प्रयास करते रहते हैं। ऐसे में हम आज आपको पोस्ट ऑफिस की तीन ऐसी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने से आपको मोटा मुनाफा होगा। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

invest in these three scheme of Post Office for better returns

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से आपको निश्चित अवधि में अच्छा रिटर्न मिलेगा और काफी फायदा होगा। इस योजना के तहत आपको सालाना 8.7 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता है और आपको ब्याज तिमाही आधार पर मिलेगा। इस योजना के तहत आप अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। 

योजना का मेच्योरिटी पीरियड पांच साल का है। हालांकि इसके तहत एक साल के बाद भी प्रीमेच्योर विदड्रॉल कया जा सकता है। प्रीमेच्योर विदड्रॉल पर जमा राशि का 1.5 फीसदी शुल्क लिया जाता है। वहीं दो साल बाद एक फीसदी राशि कटती है।

खास बात यह है कि आप जब चाहें अपना खाता दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी करा सकते हैं। साथ ही आप अपने खाते में किसी को नॉमिनी भी बना सकते हैं।

पब्लिक प्रविडेंट फंड खाता

invest in these three scheme of Post Office for better returns

पोस्ट ऑफिस के पब्लिक प्रविडेंट फंड खाते से आम लोगों को काफी फायदा होता है। इस खाते में आपको एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपये जमा करने होंगे। ध्यान रहे कि इसके तहत आप एक साल में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा जमा नहीं करा सकते है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 साल है। इसके तहत आपको सालाना आठ फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि आप महज 100 रुपये में पब्लिक प्रविडेंट फंड खाता खुलवा सकते हैं। इतना ही नहीं, इनकम टैक्स ऐक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स फ्री होता है। इसके साथ ही खाता खुलने के तीसरे वित्त वर्ष से आपको लोन की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि खाता

invest in these three scheme of Post Office for better returns

सुकन्या समृद्धि खाता आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इस स्कीम के तहत खाता खोलने के लिए एक वित्त वर्ष में कम से कम एक हजार रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये की जरूरत होती है। ब्याज की बात करें, तो इस स्कीम में आपको सालाना 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। खास बात ये है कि इस स्कीम के तहत आप एक माह या एक साल में कितनी भी बार पैसे जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर किसी वित्त वर्ष में आपके खाते में एक हजार रुपये जमा नहीं होते हैं, तो आपका खाता बंद हो जाएगा। ऐसी स्थिति में आप पर जुर्माना लगेगा, जिसके बाद आपका खाता दोबारा शुरू होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed