फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौ सितंबर से सस्ते में सोना बेचेगी मोदी सरकार, कीमत से लेकर टैक्स में छूट तक इधर जानें सब कुछ

Tue, 03 Sep 2019 10:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 03 Sep 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
invest in Sovereign Gold Bond scheme of Narendra Modi also get tax benefit
सोना (फाइल फोटो)

घरेलू बाजार में लगातार चढ़ती सोने की कीमतों के बीच सरकार ने निवेशकों को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी सस्ता सोना खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट भी मिलेगी। आइए जानते हैं इस योजना और सोने की कीमत के बारे में।

invest in Sovereign Gold Bond scheme of Narendra Modi also get tax benefit
सोना (फाइल फोटो)

ये है निवेश की अवधि

योजना के तहत निवेश करने की अवधि नौ से 13 सितंबर है। यानी पांच दिन तक आप इस सरकारी योजना में निवेश कर पैसा कमा सकते हैं। बीते दिनों सोने का दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा था, लेकिन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। 

invest in Sovereign Gold Bond scheme of Narendra Modi also get tax benefit
सोना (फाइल फोटो)

इतनी है कीमत

योजना के तहत आप 3,499 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। अगर गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। यानी ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 3,449 रुपये का पड़ेगा। बाजार मूल्य के हिसाब से इसका दाम 467 रुपये प्रति ग्राम कम है। अगली स्लाइड में जानते हैं आप इसके खरीदारी कहां से कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: ITR फाइल कर लिया है तो इन तरीकों से चेक करें टैक्स रिटर्न की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
invest in Sovereign Gold Bond scheme of Narendra Modi also get tax benefit
सोना (फाइल फोटो)

गोल्ड बॉन्ड आप बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए भी खरीद सकते हैं। 

इस तरह मिलेगी आयकर छूट

गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है। अगर बॉन्ड को तीन साल बाद और आठ साल की परिपक्वता अवधि के पहले बेचा जाता है तो इस पर 20 फीसदी की दर से लांग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स लगेगा, लेकिन परिपक्वता अवधि के बाद बेचने पर मिलने वाला ब्याज करमुक्त रहेगा।

विज्ञापन
invest in Sovereign Gold Bond scheme of Narendra Modi also get tax benefit
सोना (फाइल फोटो)

लगातार बढ़ रही है सोने की कीमत

हालांकि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीस के निवेशकों को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीदने की ही अनुमति है। वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है। सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। साथ ही वैश्विक स्तर पर बढ़ी लिवाली से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed