फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसों के लिए न हों परेशान, रोजाना 17 रुपये निवेश कर इकट्ठा करें एक करोड़ से ज्यादा का फंड

Mon, 29 Jul 2019 11:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 29 Jul 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
invest 17 rupees daily in SIP and make fund of more than one crore

महंगाई के इस दौर में अपने परिवार की इच्छाएं पूरी करना मुश्किल हो जाता है। कई बार हम पैसों की बचत करते हैं लेकिन किसी ना किसी कारण से वो खर्च हो ही जाते हैं। पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी जब जरूरत के समय के लिए हाथ में पैसे नहीं होते तो बहुत दुख होता है। ऐसे में हम आज आपको एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप रोजाना महज 17 रुपये निवेश कर एक करोड़ से भी ज्यादा पैसे जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको कहां और कितना निवेश करना होगा।

invest 17 rupees daily in SIP and make fund of more than one crore

हम बात कर रहे हैं सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की, जिसे एसआईपी कहा जाता है। बीते कुछ समय में लोगों की एसआईपी में निवेश करने की रुचि काफी बढ़ी है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को इससे मोटा मुनाफा होता है। आइए जानते हैं कि आप रोजाना 17 रुपये निवेश कर कैसे एक करोड़ से ज्यादा पैसों के मालिक बन सकते हैं। 

invest 17 rupees daily in SIP and make fund of more than one crore

अगर आप भी एसआईपी के जरिए अपना पैसा बढ़ाने का सोच रहे हैं तो हम आपको रोजाना महज 17 रुपये जमा कर 1.8 करोड़ रुपये की राशि एकत्रित करने का तरीका बताने जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में एसआईपी में लोगों को 18 फीसदी तक का रिटर्न मिला है। अगर आप 35 साल तक रोजाना 17 रुपये यानी एक महीने में 510 रुपये एसआईपी में निवेश करेंगे और आपको 18 फीसदी का रिटर्न मिलता है, तो 35 साल बाद आपके पास 1.8 करोड़ रुपये हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि एसआईपी आखिर काम कैसे करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
invest 17 rupees daily in SIP and make fund of more than one crore

एसआईपी में निवेश से आप चक्रवृद्धिता का भी लाभ उठा सकते हैं, अर्थात पहले महीने का आपका मुनाफा आपके अगले महीने के मूलधन में जुड़ जाता है जिससे आपका निवेश बढ़ता जाता है और आपका फायदा भी। जितने ज्यादा समय तक आप एसआईपी में निवेश करेंगे, उतना ही ज्यादा फायदा आपको मिल सकता है। इसलिए लंबे समय तक एसआईपी के जरिये निवेश करने से आपको धन संचय करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
invest 17 rupees daily in SIP and make fund of more than one crore

एसआईपी नियमित रूप से निवेश करने का एक सुलभ और भरोसेमंद तरीका है, जिसके तहत आप 500 रुपये प्रतिमाह से भी निवेश कर सकते हैं। मतलब अपने मासिक खर्च पर बिना किसी अतिरिक्त बोझ के अपने सपनों को पूरा कर सकते है। निवेश की राशि भले ही छोटी हो पर एसआईपी लंबे समय में धीरे-धीरे धन संचयित करने की आसान व्यवस्था है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed