फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना 10 रुपये का निवेश कर पाएं एक करोड़ से भी ज्यादा पैसे, यह है शानदार प्लान

Sun, 07 Jul 2019 11:20 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 07 Jul 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
invest 10 rupees daily in SIP and make fund of more than one crore

महंगाई के इस दौर में अपने परिवार की इच्छाएं पूरी करना मुश्किल हो जाता है। कई बार हम पैसों की बचत करते हैं लेकिन किसी ना किसी कारण से वो खर्च हो ही जाते हैं। पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी जब जरूरत के समय के लिए हाथ में पैसे नहीं होते तो बहुत दुख होता है। ऐसे में हम आज आपको एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप रोजाना महज 10 रुपये निवेश कर एक करोड़ से भी ज्यादा पैसे जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको कहां और कितना निवेश करना होगा।

invest 10 rupees daily in SIP and make fund of more than one crore

हम बात कर रहे हैं सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की, जिसे एसआईपी कहा जाता है। बीते कुछ समय में लोगों की एसआईपी में निवेश करने की रुचि काफी बढ़ी है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को इससे मोटा मुनाफा होता है। आइए जानते हैं कि आप 10 रुपये निवेश कर कैसे एक करोड़ से ज्यादा पैसों के मालिक बन सकते हैं। 

invest 10 rupees daily in SIP and make fund of more than one crore

अगर आप भी एसआईपी के जरिए अपना पैसा बढ़ाने का सोच रहे हैं तो हम आपको रोजाना महज 10 रुपये जमा कर 1.1 करोड़ रुपये की राशि एकत्रित करने का तरीका बताने जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में एसआईपी में लोगों को 18 फीसदी तक का रिटर्न मिला है। अगर आप 35 साल तक रोजाना 10 रुपये एसआईपी में निवेश करेंगे और आपको 18 फीसदी का रिटर्न मिलता है, तो 35 साल बाद आपके पास 1.1 करोड़ रुपये हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि एसआईपी आखिर काम कैसे करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
invest 10 rupees daily in SIP and make fund of more than one crore

एसआईपी के माध्यम से आपके लिए अपनी जरूरतें पूरी करना आसान हो जाएगा और आपका भविष्य संवर जाएगा। दरअसल एसआईपी निर्धारित दिन आपकी पसंदीदा म्यूचुअल फंड स्कीम में पहले से तय राशि आपके बैंक खाते से लेकर निवेश कर देता है। भले ही शेयर बाजार में तेजी हो या मंदी, एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश जारी रखता है। 

विज्ञापन
invest 10 rupees daily in SIP and make fund of more than one crore

एसआईपी में निवेश करने का लाभ यह होता है कि इसमें आपका पैसा अगल-अलग सेक्टर की तमाम कंपनियों में निवेश किया जाता है। जब आपका पैसा अलग अलग सेक्टर की कंपनियों में निवेश किया जाता है तो इससे आपको काफी मुनाफा होता है। बता दें कि एसआईपी सेबी और एएमएफआई द्वारा बनाए गए नियमों के तहत काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed