फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी खबर: आज से बदलने जा रहे हैं ये पांच नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Thu, 01 Aug 2019 10:44 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Aug 2019 10:44 AM IST
सार

  • एक अगस्त से भारत में पांच बड़े बदलाव होने जा रहे हैं
  • इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा
  • इनमें रसोई गैस सिलिंडर के दाम, एसबीआई की नई जमा दर, ई-वाहन पर जीएसटी काउंसिल का फैसला, आदि शामिल है

विज्ञापन
important changes from 1 august including changes in gas cylinder price

एक अगस्त से भारत में पांच बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से जहां एक ओर आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इनमें रसोई गैस सिलिंडर के दाम, भारतीय स्टेट बैंक की नई जमा दर, ई-वाहन पर जीएसटी काउंसिल का फैसला, एसबीआई का इंस्टेंट मनी पेमेंट सर्विस पर लगने वाले चार्ज पर फैसला, आदि शामिल है। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में। 

important changes from 1 august including changes in gas cylinder price

62.50 रुपये सस्ता हुआ बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलिंडर

एक अगस्त से बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 62.50 रुपये की कटौती की गई है। सब्सिडी या बाजार कीमत वाले एलपीजी की कीमत 574.50 रुपये प्रति सिलिंडर हो गई है। ग्राहकों को बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का उपयोग सब्सिडी वाले 12 सिलिंडर का कोटा खत्म होने के बाद करना होता है। आईओसी के अनुसार इससे पहले जुलाई की शुरूआत में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 100.50 रुपये प्रति सिलिंडर की कटौती की गई थी। 

important changes from 1 august including changes in gas cylinder price

ई-वाहन खरीदना होगा सस्ता

27 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी (GST) काउंसिल की बैठक हुई थी। बैठक में ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा फैसला लिया गया था। जीएसटी काउंसिल ने ई-वाहनों पर जीएसटी की दर को 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर पर लगने वाले जीएसटी में भी कटौती हुई है। इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर की जीएसटी दर पांच फीसदी हो गई है, जो पहले 18 फीसदी थी। नई दरें एक अगस्त से लागू होंगी। 

इलेक्ट्रिक बसों पर भी लिया था फैसला

इतना ही नहीं, ई-वाहनों पर जीएसटी दर घटाने के अतिरिक्त जीएसटी परिषद ने स्थानीय अधिकारियों द्वारा इलेक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल करने पर भी जीएसटी में छूट को मंजूरी दी थी। ऑटो सेक्टर को पहले से ही जीएसटी बैठक से काफी उम्मीदें थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
important changes from 1 august including changes in gas cylinder price

SBI ने घटाई जमा दर, ग्राहकों को डिपॉजिट पर मिलेगा कम ब्याज

अगर आपने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में फिक्स्ड डिपॉजिट के तौर पर निवेश किया है तो आपको एक अगस्त से झटका लगेगा। एसबीआई ने लघु अवधि की 179 दिन की सावधि जमा पर ब्याज दर में 0.5 से 0.75 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने रिटेल सेगमेंट में लंबी अवधि के लिए निवेश करने पर 0.20 फीसदी यानी 20 बेसिस अंक की कटौती की है। वहीं बल्क सेगमेंट में 35 बेसिस अंक यानी 0.35 फीसदी की कटॉती की गई है। बैंक ने दो करोड़ रुपये और उससे ऊपर की थोक जमा पर भी ब्याज दर में कटौती की है। नई ब्याज दरें एक अगस्त से लागू होंगी। 

विज्ञापन
important changes from 1 august including changes in gas cylinder price

एसबीआई ने खत्म किया IMPS पर लगने वाला शुल्क

एसबीआई ने इंस्टेंट मनी पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) पर लगने वाले चार्ज को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अब ग्राहकों को आईएमपीएस करने पर भी किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह नियम भी एक अगस्त से ही लागू होगा। इससे पहले सभी बैंकों ने एक जुलाई से आरटीजीएस और एनईएफटी पर लगने वाले शुल्क को समाप्त कर दिया था। छह जून को हुई आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक में आरबीआई ने आम जनता को बड़ा तोहफा देते हुए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) और नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) के जरिये होने वाला लेन-देन के निशुल्क कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed