फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खो जाए आधार कार्ड तो घर बैठे ऐसे ऑनलाइन मिलेगा नया, फॉलो करें ये प्रोसेस

Mon, 18 Sep 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Mon, 18 Sep 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
if your aadhaar card is lost than follow this process online to retrive it
aadhaar card

आज के समय में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। अगर आधार कार्ड नहीं है तो आपके कई जरूरी काम पूरे नहीं हो सकते हैं। इनमें बैंक में खाता खुलवाने, पासपोर्ट बनवाने, आईटीआर दाखिल करने के लिए, पैन कार्ड, रेलवे और एयर टिकट जैसी चीजों के अलावा सब्सिडी वाला राशन, एलपीजी व मनरेगा के लिए आधार कार्ड का न होना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। 



लेकिन अगर आधार खो जाए तो फिर इसके बारे में लोगों को ये नहीं पता है कि इसके बाद क्या करना चाहिए, जिसकी वजह से उन्हें फिर से अपना नया आधार कार्ड मिल जाए। हम आज आपको पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप घर बैठे अपना आधार कार्ड फिर से पोस्ट द्वारा और उसकी सॉफ्ट कॉपी पा सकते हैं। 

if your aadhaar card is lost than follow this process online to retrive it
आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला

याद रखना होगा अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा। वेबसाइट पर लॉग-इन करने के बाद आपको आधार ऑनलाइन सर्विस के हेडर पर क्लिक करना होगा। आधार कार्ड को पाने के लिए आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी याद होना चाहिए। 

if your aadhaar card is lost than follow this process online to retrive it
आधार कार्ड - फोटो : PTI

क्यों जरूरी ईेमल, मोबाइल नंबर
आपका आधार जब बना था तो वो एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्टर हुआ होगा। इसी से आपको आधार कार्ड सेंटर से सेंटर पर आधार कार्ड बनाने के लिए दर्ज होने वाली जानकारी के बाद जो पर्ची दी जाती है उसे एनरोलमेंट पर्ची कहा जाता है। इस नंबर पर आप अपना आधार कार्ड की स्थिति  जान सकते हैं। यह सुविधा भी वेबसाइट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
if your aadhaar card is lost than follow this process online to retrive it
आधार कार्ड - फोटो : Reuters

ऐसे मिलेगा ओटीपी कोड
UID/EID पर क्लिक करने के बाद आपको अपना नाम, एनरॉलमेंट के वक्त दिया गया मोबाइल नंबर/ई-मेल आईडी टाइप करना होगा फिर स्क्रीन पर दिए गए चार अंकों के सुरक्षा कोड को दूसरे बॉक्स में वैसा ही टाइप करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। फिर ओटीपी पिन टाइप करने के बाद आपको यूआईडी नंबर मिलेगा जिसके जरिए आप अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
if your aadhaar card is lost than follow this process online to retrive it
आधार कार्ड

इन स्टेप्स को करें फॉलो
अब आपकों अपने ईमेल पर या मोबाइल पर एक आधार नम्बर या एन्लॉरमेंट नम्बर  मिलेगा। अब आप इस लिंक eaadhaar.uidai.gov.in पर क्लिक करें।
अब आप अपना नाम डाले।
– फिर अपना पिन कोड व रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर डाले।
– फिर आपको स्क्रिन पर एक कोड दिखाई देगा उसे डाल कर बटन पर क्लिक करे।
– एक ओटीपी आपके मोबाइल पर आयेगा। इसे नीचे दिए गये बाक्स में भर दे।
– फिर डाउनलोड बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद आप अपने आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी आसानी से प्राप्त कर लेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed