फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के पिता हैं तो इस स्कीम में कीजिए निवेश, 11 साल बाद आप करोड़पति

Wed, 20 Sep 2017 01:45 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 20 Sep 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
if you had a 10 year old daughter than can become crorepati in another 11 years
गर्ल चाइल्ड
अगर आपके घर में 10 साल की बेटी है तो फिर आप अगले 11 सालों में बेटी को कम से कम लखपति बना सकते हैं। यह आपके द्वारा किए गए निवेश पर निर्भर करेगा कि आप बेटी को 21 साल की उम्र में लखपति बनाते हैं या फिर करोड़पति। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस स्कीम की एक खास बात और ये है कि इसमें एफडी और सेविंग अकाउंट में मिलने वाले ब्याज से ज्यादा मिलता है और इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। 
if you had a 10 year old daughter than can become crorepati in another 11 years
गर्ल चाइल्ड
10 वर्ष की उम्र तक बेटियों का खुलेगा खाता
 आप एक बेटी के नाम से ऐसा एक ही खाता खुलवा सकते हैं। अकाउंट खुलवाते वक्‍त आपको कम से कम 1000 रुपये का निवेश करना होगा। बाकी, एक वित्त वर्ष में आप इस स्‍कीम के तहत 1.50 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। स्कीम के तहत अकाउंट खोलने वाले व्यक्ति को 14 साल तक इवेस्टमेंट करना होगा। 14 साल इंवेस्ट करने के बाद स्कीम 21 साल में मैच्योर होगी।
 
if you had a 10 year old daughter than can become crorepati in another 11 years
डाकघर में प्रपत्र भरकर जमा करतीं युवतियां।

इनकम टैक्स में मिलेगी छूट
 एक अप्रैल, 2016 से इस स्कीम के तहत खुलने वाले अकाउंट पर 8.3 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इसके अलावा डिपॉजिट पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट पर किसी तरह का कोई टैक्स भी नहीं लगता है। अकाउंट में हर साल आपको कम से कम पांच सौ रुपए डिपॉजिट करने होंगे। अगर आप किसी साल पैसा जमा नहीं करते हैं तो पेनल्टी देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
if you had a 10 year old daughter than can become crorepati in another 11 years
इस स्कीम में इंवेस्टमेंट के फायदे
 सुकन्या स्कीम में इंवेस्ट करना फायदे का सौदा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अन्‍य स्मॉल सेविंग स्कीम के मुकाबले आज भी इसमें सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिलता है। इस स्‍कीम के साथ अच्‍छी बात यह है कि इससे बेटी की शादी और पढ़ाई के खर्च को भी आप पूरा कर सकते हैं। जो रकम आपको मैच्युरिटी के बाद मिलेगी, उस पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा।
विज्ञापन
if you had a 10 year old daughter than can become crorepati in another 11 years
कितने खोल सकते हैं अकाउंट
 सुकन्या समृद्धि अकाउंट के तहत आप एक लड़की के नाम से एक अकाउंट ही खोल सकते हैं। जिन घरों में दो बेटियां हैं या जुड़वा बच्चे हैं, उनके माता-पिता ज्यादा से ज्यादा तीन अकाउंट खोल सकते हैं। बेटी के 18 साल की उम्र होने पर अकाउंट में जमा 50 फीसदी राशि को आप विदड्रॉ कर सकते हैं। इस विदड्रॉल पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप पूरा पैसा अकाउंट से विदड्रॉ करके इसको बंद कर सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed