अगर आप कम से कम आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं और रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं तो फिर पोस्ट ऑफिस के जरिए अपना बिजनेस खोल सकते हैं। डाक विभाग ने पोस्टल फ्रेंचाइजी स्कीम को लॉन्च कर रखा है, जिसके जरिए आपको बंपर कमाई होगी।
8वीं पास 5000 रुपये में पोस्ट ऑफिस के साथ शुरू करें ये काम, हर माह होगी 50000 रुपये की कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औसतन 50,000 की कमाई
आप ऐसी जगह पर पोस्ट ऑफिस को खोल सकते हैं, जहां पर इसकी सुविधा नहीं हैं। यह जगह गांव-कस्बों के अलावा छोटे बड़े शहरों में भी हो सकती है। इस पोस्ट ऑफिस के जरिए लोग हर महीने औसतन 50,000 रुपये की कमाई कर सकते हैं। जबकि पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए केवल 5,000 रुपये जमानत के तौर पर जमा करने होंगे।
आइए जानते हैं इसके बारे में।
बेच सकेंगे पोस्ट ऑफिस के ये प्रोडक्ट्स
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने वाला व्यक्ति जिन प्रोडक्ट्स को बेच सकेगा उनमें डाक व रेवेन्यू टिकट, स्पीड पोस्ट की बुकिंग, रजिस्ट्री, मनी ऑर्डर, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, डिपार्टमेंट की तरफ से बिल, टैक्स आदि शामिल होंगे।
आगे जानते हैं कैसे होती है कमाई।
कैसे होती है कमाई
- पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी से कमाई कमीशन के रूप में होती है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से मिलने वाले प्रोडक्ट और सर्विस दी जाती है। इन सभी सर्विस पर कमीशन दिया जाता है।
- रजिस्टर्ड आर्टिकल्स की बुकिंग पर तीन रुपये मिलते हैं।
- स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स की बुकिंग पर पांच रुपये।
- 100 से 200 रुपये के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रुपये।
- 200 रुपये से ज्यादा के मनी ऑर्डर पर पांच रुपये।
- हर माह रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के 1000 से ज्यादा बुकिंग पर 20 फीसदी अतिरिक्त कमीशन मिलता है।
- इसके अलावा पोस्टेज स्टांप, पोस्टल स्टेशनरी और मनी ऑर्डर फॉर्म की बिक्री पर आपको सेल अमाउंट की पांच फीसदी रकम मिलेगी।
आगे जानते हैं फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको क्या करना होगा।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर फ्री में न मिलें ये 9 सुविधाएं तो ऐसे करें शिकायत, लगेगा भारी जुर्माना
इसके लिए व्यक्ति की उम्र 18 साल से ऊपर और आठवीं पास होना चाहिए। हालांकि, व्यक्ति को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के घर में इतनी जगह होनी चाहिए जहां से वो इस तरह की फ्रेंचाइजी को आसानी से ऑपरेट कर सके और पब्लिक को भी किसी तरह की दिक्कत न हो। फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले फॉर्म भरकर जमा करना होगा। सिलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक एमओयू साइन करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-
https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf
यह भी पढ़ें: एलपीजी सिलिंडर से दुर्घटना होने पर मिलता है छह लाख रुपये का मुफ्त बीमा, जानिये क्लेम की प्रक्रिया