फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा झटकाः पोस्ट ऑफिस में तत्काल प्रभाव से बंद हुए पीपीएफ-NSC अकाउंट

Mon, 30 Oct 2017 04:27 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 30 Oct 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
government closes post office saving schemes with immediate effect

अगर आपने पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और पब्लिक प्रोवीडेंट फंड जैसी स्कीम में खाता खोल रखा है, तो ये बंद हो गए हैं। सरकार ने इसके लिए अधिसूचना इस महीने की शुरुआत में जारी कर दी थी। 

government closes post office saving schemes with immediate effect

इनके अकाउंट हो जाएंगे बंद
केंद्र सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार ऐसे लोगों के पीपीएफ अकाउंट तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं, जिनका स्टेटस अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) का हो गया है। इसमें वो लोग भी शामिल हैं, जिनके अकाउंट का टर्म खत्म होने में भी समय बचा हुआ है। इस अकाउंट में तभी तक इंटरेस्ट मिलेगा, जिस तारीख को यह बंद किया गया है। 

government closes post office saving schemes with immediate effect

इन लोगों की आई आफत
ऐसे लोग जिन्होंने अपना 10 साल के लिए पीपीएफ-एनएससी सहित पोस्ट ऑफिस की किसी भी स्मॉल सेविंग स्कीम में अपना खाता खुलवा रखा है और वो 2 साल बाद ही विदेश में नौकरी करने के चलते अनिवासी हो गए हैं, तो ऐसे लोगों का पोस्ट ऑफिस अकाउंट अब बंद हो गया है। सरकार की तरफ से पोस्ट ऑफिस स्कीम में अनिवासी भारतीय खाता नहीं खोल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
government closes post office saving schemes with immediate effect
बैंकों में खोल सकेंगे खाता
केंद्र सरकार द्वारा देश भर में चलाई जा रही स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करने के लिए डाकघर नहीं जाना पड़ेगा। लोगों में सेविंग की आदत को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अब पोस्ट ऑफिस के बाद बैंकों के जरिए  इनमें निवेश करने की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
government closes post office saving schemes with immediate effect

नहीं रहा पोस्ट ऑफिस का एकाधिकार
अब से स्मॉल सेविंग स्कीम पर डाकघरों का एकाधिकार नहीं रहा है। पब्लिक अब आसानी से अपने घर के पास मौजूद किसी भी राष्ट्रीयकृत और 3 बड़े प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में जाकर के इन स्कीम में निवेश कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed