{"_id":"59ec6a254f1c1bd7538b88c3","slug":"general-public-having-power-to-cancel-licence-of-any-petrol-pump-if-not-given-these-5-services","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आप रद्द करवा सकते हैं किसी भी पेट्रोल पंप का लाइसेंस, अगर नहीं मिलीं ये सेवाएं","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
आप रद्द करवा सकते हैं किसी भी पेट्रोल पंप का लाइसेंस, अगर नहीं मिलीं ये सेवाएं
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 19 Apr 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप हर खास और आम की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गया न हो। पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए आपकी जेब में पैसा होना चाहिए, क्योंकि यह फ्री नहीं मिलता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि पेट्रोल पंप पर कुछ ऐसी सर्विस भी हैं, जो बिलकुल फ्री में मिलती है। अगर यह सर्विस देश के किसी भी पंप पर न मिले तो आप इसके लिए शिकायत कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपकी शिकायत सही पाई गई तो फिर उस पंप का लाइसेंस भी कैंसिल हो सकता है।
गाड़ी के पहियों में हवा भरना
सभी पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में हवा भरने की सुविधा देना अनिवार्य है। इसके लिए पेट्रोल पंप डीलर को अपने पंप पर हवा भरने वाली इलेक्ट्रोनिक मशीन और गाड़ियों में हवा भरने वाले वाले व्यक्ति को नियुक्त करना भी जरूरी है। एक बात और कि इस सर्विस के लिए पेट्रोल पंप मालिक या फिर नियुक्त व्यक्ति आपसे पैसा नहीं मांग सकते हैं। यह सुविधा निशुल्क लोगों को दी जाएगी। अगर कोई पंप इसके लिए पैसे मांगता है तो फिर उसके खिलाफ संबंधित तेल कंपनी को शिकायत की जा सकती है।

होनी चाहिए फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा
हर पेट्रोल पंप पर एक फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा होनी चाहिए, ताकि आम जनता जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल कर सके। इस बॉक्स में जीवनक्षक दवाएं और मरहम-पट्टी होनी चाहिए। इसके साथ ही सभी दवाइयों पर एक्सपायरी डेट भी लिखी होनी चाहिए। इस बॉक्स में दवाएं पुरानी नहीं होनी चाहिए। अगर पेट्रोल पंप आपकी मांग पर फर्स्ट एड बॉक्स देना मना कर दे तो इसकी लिखित शिकायत कर सकते हैं।

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पीने के लिए हो शुद्ध पानी
पेट्रोल पंप डीलर को अपने पंप पर आम लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क पीने के पानी की सुविधा देनी होगी। इसके लिए पेट्रोल पंप डीलर को आरओ मशीन, वॉटर कूलर और पानी का कनेक्शन खुद से लगवाना होगा। अगर किसी पंप पर पीने के पानी की सुविधा न मिलें तो इसके लिए भी तेल मार्केटिंग कंपनी से शिकायत कर सकते हैं।

इमरजेंसी में कर सकते हैं फोन कॉल
अगर आप रास्ते में किसी परेशानी में फंस जाएं और मोबाइल फोन की सुविधा न हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप किसी भी पेट्रोल पंप पर जाकर के किसी एक नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी या फिर मैनेजर आपसे मना नहीं कर सकता है। यह सुविधा भी पेट्रोल पंप पर फ्री में मिलती है।