फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST के बाद नवंबर में पहला शादी सीजन, बजट में करनी पड़ सकती है इतने लाख तक की बढ़ोतरी

Sun, 01 Oct 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Sun, 01 Oct 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
first wedding season after gst to start from november, will have a huge impact on budget
गुड्स एंड सर्विस टैक्स लागू होने के बाद पहली बार अगले महीने से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इस बार अगर आपके घर में किसी की शादी है तो फिर बजट में बढ़ोतरी करनी होगी, क्योंकि जीएसटी से कई सर्विस और वस्तुएं महंगी हो गई हैं। 
loader
first wedding season after gst to start from november, will have a huge impact on budget
सर्विस टैक्स हुआ मंहगा
जीएसटी के बाद से सर्विस टैक्स 18 फीसदी हो गया है। ऐसे में आप शादी के लिए जो भी सर्विस को बुक करेंगे उस पर सर्विस चार्ज बढ़कर देना होगा। अगर आपने कोई सर्विस बुक की है जिसको 1 लाख रुपये में बुक किया है तो उस पर 18 हजार रुपये टैक्स के तौर पर अतिरिक्त देना होगा। टैक्स एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसे में टेंट, कैटरिंग, डेकोरेशन, फ्लॉवर डेकोरेशन सभी तरह की सर्विस पर जीएसटी देना ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
first wedding season after gst to start from november, will have a huge impact on budget
बारात
जीएसटी देना क्यों जरूरी
जीएसटी देना आपको इसलिए जरूरी होगा क्योंकि सरकार इन सभी सर्विस को टैक्स के दायरे में ले आई है। जुलाई से पहले तक आप कच्चे बिल पर कैश ट्रांजेक्शन कर लेते थे, लेकिन अब न कच्चा बिल चलेगा और न ही कैश ट्रांजेक्शन। एक लाख रुपये से ऊपर के ट्रांजेक्शन पर पैन देना अनिवार्य है। 
first wedding season after gst to start from november, will have a huge impact on budget
गोल्ड, कपड़ों की खरीददारी भी हुई महंगी
गोल्ड और कपड़ों की खरीद पर पहले जीएसटी नहीं लगता था। लेकिन जुलाई के बाद से गोल्ड पर 3 फीसदी और ब्रांडेड कपड़ों पर 5 व 12  फीसदी  की दर से जीएसटी लगने लगा है। 1000 रुपये से नीचे के कपड़ो पर 5 एवं इससे अधिक मूल्य के कपड़ों पर 12 फीसदी टैक्स लगता है। इससे कपड़े भी महंगे हो गए हैं। वहीं सोने-चांदी की खरीद पर जीएसटी के अलावा पैन कार्ड, केवाईसी और 13 फीसदी तक मेकिंग चार्ज भी देना होगा। ऐसे में शादी करना भी काफी महंगा हो गया है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed