कमाई कम और खर्च ज्यादा हो तो महीने के अंत में उधार लेने की नौबत आ जाती है। इसलिए अपने खर्च की मॉनिटरिंग करना शुरू करें। इसके लिए अपने खर्चों को दो भागों में बांट दें। पहला आवश्यकतानुसार खर्च करें, दूसरा जो चीजें आप चाहते हैं उसकी लिस्ट बनाएं। इस प्रकार आपको खर्चों को मैनेज करने में मदद मिलेगी।
किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए धन की जरूरत होती है, लेकिन आप अक्सर अच्छे मुहूर्त की आस में काम शुरू नहीं करते। इससे आपका काम अटका रह जाता है और पैसे भी खर्च हो जाते हैं। ऐसे में जब आपके पास धन हो तभी निवेश करें और समय बर्बाद न करें।
एक दूसरे से आगे निकलने और आकर्षक दिखने के चक्कर में आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए कई बार आप कर्ज लेने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। ऐसी आदतों से बचें। घर या बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया जाए तो ठीक है। लेकिन फाल्तू खर्चों के लिए कर्ज कभी ना लें।
कई लोग बिना जानकारी के शेयर बाजार में पैसा लगा देते हैं जिससे उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ जाता है। अगर आप भी बिना जानकारी के इस तरह पैसा खर्च कर देते हैं तो ये निवेश का सही तरीका नहीं है।
यह भी पढ़ें: बंपर कमाई के लिए घर पर खोलें पोस्ट ऑफिस, बस करना होगा ये छोटा सा काम
ये निश्चय कर लें कि हर महीने नियमित तौर पर कमाए हुए धन का कुछ निश्चित हिस्सा बचा कर रखना है। अगर कोशिश करेंगे तो कुछ समय बाद आप महसूस करेंगे कि आपको बचत करने की आदत हो गई है।
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग के 'धमकीभरे' नोटिस से न हों परेशान, नियम में हुआ ये बदलाव