फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी शादी में विदेशियों को आमंत्रित कर कमाएं पैसा, भारत में तेजी से फैल रहा ये ट्रेंड

Sun, 21 Apr 2019 12:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 21 Apr 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
earn by inviting foreigners in your wedding

भारत की शादियां पूरी विश्व में मशहूर हैं। विदेशी अकसर कहते हैं कि भारतीय लोग अपनी शादी में पैसा बहुत खर्च करते हैं। सबका सपना होता है कि उसकी शादी धूम-धाम से हो, उनकी शादी में ज्यादा मेहमान आएं और जमकर नाचें। हालांकि सभी लोग ऐसा कर नहीं पाते हैं। इसकी वजह है पैसों की कमी। शादी का खर्च उठाना हर किसी के बस की बात नहीं। ऐसे में हम आज आपको एक ऐसे ट्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी शादी भी अच्छी होगी और आपका खर्च भी पूरा हो जाएगा। इसके माध्यम से आप अपनी ही शादी में मेहमानों के जरिए पैसा कमा सकेंगे। 



दरअसल भारत में आजकल एक नया पर्यटन ट्रेंड 'वेडिंग टूरिज्म' शुरू हुआ है। इसके जरिए जो विदेशी भारत की शादियों में शामिल होने के इच्छुक होते हैं, वो भारत आते हैं और शादी में शामिल होते हैं। इस सबके लिए वो पैसों का भुगतान करते हैं। यह कॅान्सेप्ट जयपुर, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में तेजी से वायरल हो रहा है। 

earn by inviting foreigners in your wedding
- फोटो : www.pexels.com

टूरिस्ट को भारत लाने और उन्हें भारतीय शादी में शामिल करने के लिए ज्वॅाइन मॅाय वेडिंग (JMW) पोर्टल सक्रिय है। इस पोर्टल के जरिए भारतीय जोड़ा अपनी शादी में विदेशियों को आमंत्रित करता है। इस संदर्भ में JMW की को-फाउंडर ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि भारतीय शादी से ज्यादा रीति रिवाज कहीं नजर नहीं आते हैं। भारत की शादियों में स्थानीय खाना, स्थानीय लोग, रीति-रिवाज, कपड़े और संगीत जैसी सभी चीजें होती हैं। इसलिए अब इस पर्यटन ट्रेंड के माध्यम से विदेशियों को भारत की शादियों में शामिल होने का मौका मिलेगा।  

earn by inviting foreigners in your wedding
- फोटो : डेमो

बता दें कि ये ट्रेंड भारत में नया नहीं है। दो साल पहले एक विदेशी पर्यटक भारतीय शादी में शामिल हुआ था। तब से अब तक लगभग 100 लोग उनके जरिए भारत की 25 शादियों में शामिल हो चुके हैं। विदेशियों में इसकी डिमांड दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
earn by inviting foreigners in your wedding
- फोटो : pixabay.com

'वेडिंग टूरिज्म' के तहत वेडिंग अटैंडेंस पैकेज का दाम 150 डॉलर यानी करीब 10,500 रुपये है। ये एक दिन का दाम है। वहीं अगर विदेशी दो दिनों के लिए भारतीय शादी में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें 250 डॉलर यानी करीब 19,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें शादी में शामिल होने के साथ खाने-पीने का मूल्य शामिल है। 

विज्ञापन
earn by inviting foreigners in your wedding
- फोटो : Social Media
इतना ही नहीं, विदेशियों को शादी की अन्य रस्में जैसे मेंहदी और संगीत में शामिल होने का भी विकल्प दिया गया है। इन रस्मों में भाग लेने के लिए विदेशी को अलग से पैसे देने होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed