फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तारीख तक सरकार ने दिया सस्ते में सोना खरीदने का मौका, जल्द उठाएं लाभ

Mon, 31 Aug 2020 12:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 31 Aug 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
buy cheap gold by investing in sovereign gold bond scheme of government
सोना - फोटो : pixabay

एक ओर जहां सोने की कीमत पिछले कई दिनों से बढ़ रही है, वहीं केंद्र सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर ना करें। आज इसका पहला दिन है। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे।



आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।

buy cheap gold by investing in sovereign gold bond scheme of government
सोना - फोटो : pixabay

सस्ते में सोना खरीदने का पहला दिन आज
योजना के तहत निवेश करने की अवधि 31 अगस्त 2020 यानी आज से शुरू हो गई है और चार सितंबर 2020 को इसका आखिरी दिन है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया है। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2020-21 की छठी श्रृंखला है। पहली श्रृंखला 20 अप्रैल 2020 से शुरू होकर 24 अप्रैल 2020 को समाप्त हुई थी। 

अगली स्लाइड में जानते हैं इसके तहत सोने की कीमत क्या है।

buy cheap gold by investing in sovereign gold bond scheme of government
सोना - फोटो : pixabay
इतनी है सोने की कीमत 
योजना के तहत आप 5,117 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 51,170 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है।

होगा इतना फायदा
यानी ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 5,067 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 50,670 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा। अगली स्लाइड में जानते हैं आप इसकी खरीदारी कहां से कर सकते हैं और कैसे आपको आयकर छूट मेलिगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
buy cheap gold by investing in sovereign gold bond scheme of government
सोना - फोटो : pixabay

यहां से कर सकते हैं निवेश
भारत सरकार की ओर से ये बॉन्ड रिजर्व बैंक जारी करता है। गोल्ड बॉन्ड आप बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए भी खरीद सकते हैं।

इतना मिलेगा ब्याज
गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है।

विज्ञापन
buy cheap gold by investing in sovereign gold bond scheme of government
सोना - फोटो : pixabay

इतना होना चाहिए न्यूनतम निवेश 
बॉन्ड का अंकित मूल्य 999 शुद्धता वाले सोने के लिए पिछले तीन कामकाजी दिवसों में साधारण औसत बंद भाव (इंडिया बुलियन एंड जूलर्स एसोसिशन द्वारा प्रकाशित) मूल्य पर आधारित है। न्यूनतम स्वीकार्य निवेश एक ग्राम सोना और अधिकतम 4 किलो प्रति व्यक्ति है। हिंदु अविभाजित परिवार के लिए भी निवेशक की अधिकतम सीमा चार किलो है। न्यास और उस तरह की इकाइयों के लिए यह 20 किलो है। सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया था। साथ ही वैश्विक स्तर पर बढ़ी लिवाली से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सरकारी योजना के तहत सोना खरीदने से आपको फायदा हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed