अगर आप अपनी नौकरी से परेशान आ गए हैं और अपना कारोबार खोलने का विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम आपको एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपना कारोबार खोल मोटी कमाई कर सकेंगे। इसके जरिए आपको 10 लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है। खास बात ये है कि इसके लिए केंद्र सरकार भी आपको मदद करेगी और आपको 80 फीसदी तक लोन देगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।
मोदी सरकार की मदद से खोलें ये बिजनेस, होगी 10 लाख रुपये तक कमाई
आप सरकार की मदद से फुटवियर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू कर मोटी कमाई कर सकते हैं। फुटवियर की बढ़ती मांग के कारण इसकी बिक्री भी अच्छी हो सकती है और आपका कारोबार सफल हो सकता है। इसकी खास बात ये है कि इस बिजनेस को खोलने के लिए आपको मुद्रा स्कीम के तहत मदद भी मिल जाएगी। इसके लिए सरकार आपको 25 लाख रुपये तक लोन देगी।
अगली स्लाइड में जानते हैं इसके लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे।
यह भी पढ़ें: रोजाना 18 रुपये जमा कर पाएं 77 लाख रुपये, बेहद लाभदायक है ये प्लान
अगर आप भी फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो बता दें कि इसका खर्च करीब 41.32 लाख रुपये आंका गया है। हालांकि आपको खुद से मात्र 16.32 लाख रुपये निवेश करने की जरूरत होगी। बाकी की राशि के लिए आप सरकार से लोन ले सकते हैं। मुद्रा स्कीम के तहत आपको किसी भी बैंक से तीन लाख रुपये वर्किंग कैपिटल लोन के रूप में और 22 लाख रुपये टर्म लोन के रूप में मिल जाएंगे।
आगे जानते हैं पूरे प्लान के बारे में।
यह भी पढ़ें: आठवीं पास भी घर पर खोल सकते हैं पोस्ट ऑफिस, होगा मोटा मुनाफा
इस बिजनेस को खोलने के लिए आपको जमीन और बिल्डिंग की जरूरत होगी, जिसकी वैल्यू 12 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही 19 लाख 85,990 रुपये प्लांट एंड मशीनरी में खर्च होंगे। इलेक्ट्रिफिकेशन का खर्च 96,610 रुपये रुपये आएगा। प्री ओपन खर्च के तौर पर आपको 35,000 रुपये और अन्य खर्चों के लिए आपको 33,000 रुपये की जरूरत होगी। वहीं 7,81,450 रुपये वर्किंग कैपिटल के रूप में इस्तेमाल होंगे।
यह भी पढ़ें: भूल जाइए नौकरी का ख्याल, बस थोड़े से पैसों से ये बिजनेस खोलने पर होगी बंपर कमाई
ये बिजनेस खोलने के लिए आप किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। बैंक में जाकर आपको एक फॉर्म भरना होगा और फॉर्म के साथ प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। लोन का अमाउंट आपको सात साल में लौटाना होगा। एक महीने में आपको 80,970 रुपये (एक साल में 9,71,640 रुपये) का नेट मुनाफा हो सकता है। सालाना बिक्री की बात करें, तो बढ़ती डिमांड को देखते हुए ये 108.90 लाख रुपये की हो सकती है।