फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेस्टिव सीजन में बैंक नहीं ATM से 10 सेकंड में मिलेगा 15 लाख का लोन, ये है प्रोसेस

Mon, 09 Oct 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 09 Oct 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
banks giving personal loan of upto 15 lakh rupees through atm
ATM

फेस्टिव सीजन में अगर आपका बजट बिगड़ रहा है तो फिर आसानी से पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में नहीं जाना होगा। बल्कि बैंक के एटीएम से कम से कम 10 सेकंड में लोन अमाउंट प्रोसेस होकर के मिल जाएगा। देश के तीन बड़े बैंकों ने इस सुविधा को लॉन्च कर रखा है।  

banks giving personal loan of upto 15 lakh rupees through atm
इतना मिलेगा लोन अमाउंट 
एटीएम के जरिए बैंक आपको 15 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन दे सकते हैं। यह पैसा आपके अकाउंट में पहुंच जाएगा। हालांकि लोन देने से पहले बैंक आपके सीबिल स्कोर  और सैलरी को भी ध्यान में रखेंगे। जिसके बाद ही पर्सनल लोन का अमाउंट प्रोसेस होगा। अगर आपकी सैलरी और सीबिल स्कोर अच्छा नहीं होगा, तो एटीएम पर ही लोन रिजेक्ट हो जाएगा। 
 
banks giving personal loan of upto 15 lakh rupees through atm
- फोटो : amarujala
ICICI दे रहा है 15 लाख तक का लोन
प्राइवेट सेक्टर में देश का सबसे बड़ा बैंक फेस्टिव सीजन में एटीएम के जरिए 15 लाख रुपये तक का लोन प्रोसेस कर रहा है। एटीएम पर ही बैंक के कस्टमर को इंटरेस्ट रेट, प्रोसेसिंग फीस और ईएमआई के बारे में बता दिया जाएगा। 15 लाख के लोन को 5 साल में रिपेमेंट किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
banks giving personal loan of upto 15 lakh rupees through atm
- फोटो : अमर उजाला
HDFC बैंक के एटीएम पर मिलेगा 10 सेकंड में लोन
प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी के एटीएम पर 10 सेकंड के अंदर लोन अमाउंट प्रोसेस हो जाएगा। लोन केवल उन्हीं को मिलेगा जिनका सैलरी अकाउंट है अथवा वो कार्पोरेट कस्टमर हैं। सैलरी के हिसाब से बैंक के एटीएम पर ऑटोमेटिक तरीके लोन अमाउंट और ईएमआई के बारे में बता देगा। 
विज्ञापन
banks giving personal loan of upto 15 lakh rupees through atm
SBI कर रहा है पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फेस्टिव सीजन के खास मौके पर लोन पर प्रोसेसिंग फीस को माफ कर दिया है। बैंक कार लोन, पर्सनल गोल्ड लोन और पर्सनल लोन को प्रोसेस करने पर 100 फीसदी की छूट दे रहा है। कार लोन को प्रोसेस करन पर छूट 31 दिसंबर तक मिलेगी, वहीं पर्सनल गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग पर 50 फीसदी छूट 31 अक्टूबर तक मिलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed