फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवाई यात्रा करने के लिए अपनाएं ये तरीका, ऐसे मिलेगा सस्ता टिकट

Tue, 18 Jul 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 18 Jul 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
5 secret tricks to flying really cheap in India
जौलीग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : AmarUjala

हवाई यात्रा करने की चाहत है, लेकिन टिकट का प्राइस ज्यादा है तो चिंता करने की जरुरत नहीं है और न ही कंपनियों के खास ऑफर के लिए इंतजार करना पड़ेगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ तरीके, जिनका इस्तेमाल करके आप सस्ता फ्लाइट टिकट बुक करके अपने सफर को उड़ान दे सकते हैं। 

5 secret tricks to flying really cheap in India
एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
केवल 15-20 टिकट ही होते हैं सस्ते
एयरलाइंस कंपनियां किसी भी फ्लाइट का टिकट बुक करना कई महीनों पहले से शुरू कर देती हैं। कंपनियां भी शुरुआत में केवल 15 से 20 सीट ऐसी रखती है, जिनका प्राइस सबसे कम रहता है। इसके बाद डायनेमिक फेयर शुरू हो जाता है। जो कि हर 10 फीसदी टिकट बुक होने के बाद बढ़ने लगता है। आखिरी वक्त पर फ्लाइट के टिकट सबसे ज्यादा महंगे हो जाते हैं, जिनको कार्पोरेट कस्टमर बोर्डिंग होने से पहले तक बुक करते हैं। एयरलाइंस कंपनियां इन कार्पोरेट कस्टमर से सस्ते दर पर बुक हुए टिकट का पैसा वसूलती हैं। 
5 secret tricks to flying really cheap in India
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार, शुक्रवार को भूलकर भी न करें टिकट बुक
जब भी फ्लाइट का टिकट बुक करें तो सोमवार सुबह और शुक्रवार रात का टिकट बुक करने से बचे। ऐसा इसलिए क्योंकि सोमवार सुबह बिजनेस ट्रैवलर सबसे ज्यादा यात्रा करना पसंद करते हैं। वहीं शुक्रवार की शाम से लेकर के शनिवार सुबह तक ज्यादा भीड़ रहती है। इसलिए टिकट बुक करने से बचे। अगर आप शौकिया यात्रा करने वाले हैं तो मंगलवार या गुरुवार को टिकट बुक करने की कोशिश करें, क्योंकि हफ्ते के इन दो दिनों में टिकट के रेट काफी कम होते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 secret tricks to flying really cheap in India
- फोटो : अमर उजाला
होली, दिवाली पर ऐसे बुक करे टिकट
ज्यादातर लोग त्योहार के वक्त अपने घर का रुख करते हैं। होली, दिवाली, रक्षाबंधन जैसे त्योहार के पहले और बाद में टिकट का प्राइस सबसे महंगा रहता है। अगर आप त्योहार के वक्त भी सस्ते टिकट का लाभ लेना चाहते हैं, तो फिर त्योहार वाले दिन टिकट बुक करें। इस दिन टिकट का दाम बेहद कम रहता है। 
विज्ञापन
5 secret tricks to flying really cheap in India
flights
कॉम्बो ऑफर लेना होता है फायदेमंद
अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो फिर कॉम्बो ऑफर चुनिए। इसमें रिटर्न टिकट, होटल और कैब की बुकिंग शामिल है। ऐसा करने पर एयरलाइंस कंपनी आपको अच्छा खासा डिस्काउंट देगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed