{"_id":"5b33305e4f1c1bf36e8ba32a","slug":"steps-for-using-passport-mseva-app-for-new-users","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे बनवा सकते हैं मोबाइल ऐप के जरिए पासपोर्ट, यह है प्रक्रिया","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
अब घर बैठे बनवा सकते हैं मोबाइल ऐप के जरिए पासपोर्ट, यह है प्रक्रिया
Wed, 27 Jun 2018 12:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब आप घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस सेवा से उन लोगों को राहत मिलेगी, जो अपने मूल स्थान पर नहीं रहते हैं और उन्हें दूसरे शहरों से पासपोर्ट बनवाने के लिए जाना पड़ता था। इससे उनका काफी समय और पैसा बर्बाद होता था। लेकिन अब मोबाइल ऐप के जरिए पासपोर्ट का आवेदन करना आसान हो गया है।
ऐप के माध्यम से मिलेंगी यह सुविधाएं
2 of 5
अब नागरिकों को पासपोर्ट ऐप के माध्यम से कई नई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें नए पासपोर्ट का आवेदन, पुलिस फॉर्म भरने की सुविधा, ऑनलाइन पेमेंट और अपॉइंटमेंट को शेड्यूल व कैंसिल करने की सुविधा भी मिलेगी।
पासपोर्ट धारकों को भी मिलेगी यह सुविधाएं
3 of 5
जिनके पास पहले से पासपोर्ट है, उनको भी इस ऐप के माध्यम से कई सुविधाएं मिलेंगी। ऐसे पासपोर्ट धारक भी अपनी जानकारी में बदलाव करा सकेंगे, एक्सपायर हुए पासपोर्ट का नवीनीकरण करा सकेंगे। पेज खत्म होने, पासपोर्ट के खराब होने व खो जाने पर भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए लोगों को ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन
4 of 5
- सबसे पहले अपने मोबाइल में एम-पासपोर्ट सेवा ऐप को गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
- ऐप के डाउनलोड हो जाने के बाद नए यूजर रजिस्ट्रेशन पर टैप करना होगा।
- इसके बाद जिस शहर में आप रह रहे हैं वहां के पासपोर्ट ऑफिस को सलेक्ट करें।
- इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि व ई-मेल आईडी की जानकारी देनी होगी।
- इसके बाद आपको अपनी एक यूनिक लॉग-इन आईडी और पासवर्ड देना होगा।(आप अपनी ई-मेल आईडी को भी लॉग-इन आईडी बना सकते हैं।)
- इसके बाद एक सुरक्षा प्रश्न व उसका उत्तर देना होगा, ताकि पासवर्ड भूल जाने की स्थिति पर आप इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
- फिर कैप्चा कोड को लिखकर के सबमिट करना होगा। इसके पश्चात आपके ई-मेल आईडी पर अकाउंट को सक्रिय करने के लिए वैरिफिकेशन लिंक भेजा जाएगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे पुष्टि के लिए लॉग-इन आईडी मांगी जाएगी।
- पुष्टि होने के पश्चात ऐप को बंद करके फिर से खोलें और वर्तमान यूजर पर क्लिक करें।
- अब आप नए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
अन्य प्रक्रिया में नहीं हुआ है बदलाव
5 of 5
यह बात जान लें कि विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट को जारी करने की इसके बाद की प्रक्रिया में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। उसके लिए पहले की तरह आपको वैसे ही पासपोर्ट ऑफिस जाकर के अन्य प्रक्रिया को पूरा करना होगा। केवल आवेदन करने के लिए ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।