ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, स्नैपडील और शॉपक्लूस ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी-अपनी सेल शुरू की है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कंपनियों की सेल डील से आप कैसे बहुत ही कम दामों पर अपनी पसंद का सामान खरीद सकते हैं।
ऑनलाइन कंपनियों की मेगा सेल, प्रोडक्ट पर मिल रहा है 95 फीसदी तक डिस्काउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लिपकार्ट दे रहा है प्रोडक्ट्स पर 71 फीसदी तक डिस्काउंट
इस सेल के तहत कई प्रोडक्टस पर 71 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। देश की आजादी को 70 साल पूरे हो चुके हैं और देश 71 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। इसी लिए इतना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
30 कैटेगिरी में कर सकते हैं शॉपिंग
सेल में लोग 30 अलग-अलग कैटेगिरी में शॉपिंग कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि कुछ कैटेगिरी में 50 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं कार्ड से शॉपिंग करने पर भी अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
HDFC बैंक के डेबिट कार्ड पर मिलेगा 10 फीसदी डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट ने कहा है कि HDFC बैंक का डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10 फीसदी का इंस्टेट डिस्काउंट मिलेगा। जिन प्रोडक्ट पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है उनमें एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इंडक्शन कुकर और कपड़े शामिल हैं।
Shopclues.com पर मिल रहा है 80 फीसदी तक का डिस्काउंट
ऑनलाइन रिटेलर कंपनी शॉपक्लूस.कॉम पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी एडिडास, प्यूमा, डोन्ना कारन, सोच, एप्पल, और सैमसंग जैसी कंपनियों के प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ने वन इंडिया के नाम से सेल शुरू की है।
अमेजॉन से मोबाइल खरीदने पर मिल रही है 40 फीसदी की छूट
अमेजॉन इंडिया भी ग्रेट इंडियन सेल की शुरु की है। यह सेल 9 अगस्त से शुरु होकर 12 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। अमेजन के ग्राहकों के लिए फायदे की बात यह होगी कि अगर वे प्राइम मेंबर हैं तो उनके लिए यह सभी डील्स आधे घंटे पहले लाइव हो जाएंगी। इस दौरान अगर ग्राहक एसबीआई के डेबिट और क्रेडिट का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 15 फीसद एप के जरिए और 10 फीसद वेबसाइट के जरिए ऑफ दिया जाएगा।