फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेबिट कार्ड से बुक कीजिए फ्लाइट टिकट, मिलेगा 5 हजार रुपये तक का कैशबैक

Thu, 27 Jul 2017 05:31 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 27 Jul 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
sbi bank offering cashback on flight tickets booked on debit card
flights
अब डेबिट कार्ड से फ्लाइट टिकट बुक करने पर 5 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा। देश के सबसे बड़े बैंक--स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने टूरिज्म वेबसाइट मेकमायट्रिप के साथ मिलकर के इस ऑफर को शुरू किया है। यह ऑफर नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स दोनों के लिए मिलेगा। हालांकि कैशबैक ऑफर के लिए टिकट का प्राइस और क्लास को देखा जाएगा। 

 
Trending Videos
sbi bank offering cashback on flight tickets booked on debit card
- फोटो : SELF

कम से कम 1000 रुपये मिलेगा कैशबैक 
इस ऑफर के तहत कम से कम 1000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। पहली जुलाई से 30 सितंबर तक लागू इस ऑफर के तहत कम से कम एक लाख रुपये का टिकट मेकमायट्रिप की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से बुक करना होगा, तभी लोगों को कैशबैक मिलेगा। कैशबैक अमाउंट बुकिंग करने के बाद मेकमायट्रिप के वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। कंपनी फ्लाइट के अलावा बस और होटल बुकिंग पर भी कैशबैक ऑफर दे रही है। 

sbi bank offering cashback on flight tickets booked on debit card

इंटरनेशनल फ्लाइट बुक करने पर ऐसे मिलेगा कैशबैक
अगर कोई यात्री 35 हजार से लेकर के 1 लाख रुपये तक का टिकट बुक करता है, तो फिर उसे 2 हजार तक का कैशबैक मिलेगा। वहीं, अगर 20 हजार रुपये से लेकर 34,999 रुपये तक का टिकट बुक हुआ है तो 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। यूजर को फ्लाइट बुक करते समय SBIIF कोड भरना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sbi bank offering cashback on flight tickets booked on debit card
हवाईअड़डा
घरेलू उड़ानों के लिए ऐसे मिलेगा कैशबैक
अगर कोई यात्री घरेलू उड़ान के लिए 6 हजार रुपये से ऊपर का टिकट ऐप से बुक करता है, तो फिर उसे 800 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं वेबसाइट से टिकट बुक करने पर 500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। 3,500 रुपये से 5,999 रुपये के बीच का ऐप से टिकट बुक करने पर 500 रुपये मिलेगा। वेबसाइट से टिकट बुक करने पर 250 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। 
वहीं 1,500 रुपये से लेकर 3,499 रुपये का टिकट बुक करने पर भी कैशबैक (एप से 200 रुपये का और वेबसाइट से 150 रुपये का) दिया जाएगा। ये ऑफर सभी डोमेस्किट फ्लाइट की बुकिंग के लिए पर वैध है। इसके लिए SBIDFL कोड भरना होगा।
विज्ञापन
sbi bank offering cashback on flight tickets booked on debit card
बस - फोटो : file photo
बस, होटल की बुकिंग पर ये होगा कैशबैक
फ्लाइट टिकट बुकिंग के अलावा मेक माय ट्रिप से बस टिकट बुक करने पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा। इसमें यूजर्स को अधिकतम 100 रुपये की छूट दी जाएगी। इसके लिए बुकिंग करते समय SBIBUS कोड भरना होगा। वहीं, 7,500 रुपये तक के होटल बुकिंग पर 30 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके लिए SBIHOT कोड भरना होगा। यह ऑफर घरेलू स्तर के लिए है। वहीं, इंटरनेशनल होटल के लिए 20 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed