{"_id":"5cb5a192bdec2213ee5d5b0d","slug":"51000-new-job-vacancies-in-e-commerce-sector","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर महीने अच्छा पैसा कमाने का सुनहरा मौका, यहां होने जा रही है 51000 नई नियुक्तियां","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
हर महीने अच्छा पैसा कमाने का सुनहरा मौका, यहां होने जा रही है 51000 नई नियुक्तियां
भारत में ई-कॉमर्स सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। अमेजन, फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स और बिग बास्केट जैसी बड़ी कंपनियों में काम करने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाता। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इन कंपनियों में 51000 से भी ज्यादा हायरिंग हो रही है।
2 of 5
- फोटो : www.pexels.com
इन कंपनियों को बिक्री बढ़ाने के लिए तो आसानी से लोग मिल जाते हैं लेकिन सामान को सही समय पर लोगों तक पहुंचाने में ये कई बार नाकाम हो जाती हैं। कंपनियों में डिलिवरी मैन की किल्लत है और ये आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है।
3 of 5
स्विगी, ग्रोफर्स, मिल्कबास्केट और शैडोफॉक्स जैसी कंपनियां मौजूदा वित्त वर्ष में डिलिवरी टीमों की संख्या को दोगुनी करने जा रही हैं। वहीं अमेजन और बिगबास्केट जैसी बड़ी कंपनियों की भी डिलिवरी सिस्टम को बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खास बात ये है कि ये कंपनियां मेट्रो शहरों के अलावा टियर 2 और टियर 3 शहरों तक भी अपनी पहुंच बनाने में लगी हैं। ऐसे में कंपनियां अपनी विस्तार योजना के तहत कुल कैपिटल का एक बड़ा हिस्सा डिलिवरी फ्लीट का साइज बढ़ाने में खर्च करना चाह रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : BBC
ये कंपनियां बड़े लेवल में डिलिवरी मैन की हायरिंग पर जोर दे रही हैं। अगर आप इन कंपनियों में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे अच्छी बात ये होगी कि इन कंपनियों को आसानी से फंडिंग मिल जाती है और छोटी ई-कॉमर्स कंपनियों का भी प्रदर्शन अच्छा है। इसलिए इन कंपनियों के साथ जुड़ना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।