फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेल टिकट बुक करने पर मिलेगा पांच फीसदी बोनस, करना होगा केवल यह काम

Wed, 10 Apr 2019 01:04 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 10 Apr 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway booking passenger will get five percent bonus
रेलवे में सफर करने वाले अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है। अभी भी टिकट बुक कराकर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या की तुलना जनरल टिकट पर सफर करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे लोगों को ट्रेन आने से पहले घंटों लाइन में लगकर टिकट लेना पड़ता था, लेकिन अब रेलवे ने ऐसे यात्रियों के लिए भी एक ऐप को लांच कर दिया है।
Indian Railway booking passenger will get five percent bonus

ऐप से बुक होगा टिकट

यात्रियों को अब यूटीएस ऐप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को डाउनलोड होने के बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर इस ऐप में रजिस्टर करना होगा। ऐप रजिस्टर हो जाने के बाद यात्री को कहां से कहां तक की यात्रा करनी है यह स्टेशन की डीटेल आपको ऐप में डालनी होगी। 
Indian Railway booking passenger will get five percent bonus

ऑनलाइन होगा भुगतान

इस ऐप पर टिकट बुक करने के बाद यात्री ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। सफर के दौरान बस यात्रियों को ऐप पर टिकट दिखाना होगा। रेलवे की ओर से अपना एक वॉलेट आर-वॉलेट नाम से शुरू किया है इसमें आप पैसे रीचार्ज कर के इस पैसे के जरिए टिकट के शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway booking passenger will get five percent bonus

मिलेगा पांच फीसदी का बोनस

यात्रियों को वॉलेट रिचार्ज कराने पर पांच फीसदी का बोनस मिलेगा। मान लीजिए किसी यात्री ने 100 रुपये वॉलेट में डाले तो फिर उसके खाते में 105 रुपये आएंगे। 200 रुपये का रिचार्ज कराने पर 10 रुपये का अतिरिक्त बोनस मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद 150 से 5000 रुपये तक का रीचार्ज कर सकेंगे। उसी रीचार्ज से जनरल टिकट बनेंगे। डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी टिकट बनाने की सुविधा है।

विज्ञापन
Indian Railway booking passenger will get five percent bonus

स्टेशन में प्रवेश से पहले कराना होगा बुक

हालांकि यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने से पहले इस ऐप पर टिकट बुक कराना होगा। एक बार स्टेशन में प्रवेश करने के बाद टिकट बुक नहीं होगा। वहीं ट्रेन के अंदर बैठने के बाद भी टिकट बुक नहीं होगा। ऐसा इसलिए ताकि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाई जा सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed