फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC IPO: एलआईसी आईपीओ में निवेश करने का है प्लान, तो जल्द कर लें ये काम, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

Fri, 31 Dec 2021 12:27 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 31 Dec 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
LIC IPO Do You KYC update in PAN card immediately otherwise you will not able to invest in LIC IPO
एलआईसी आईपीओ - फोटो : pixabay

एलआईसी जल्द ही अपने आईपीओ को लाने जा रहा है। ऐसे में इसको लेकर निवेशक काफी उत्साहित हैं। वे पिछले लंबे समय से इस आईपीओ का इंतेजार कर रहे हैं। एलआईसी के पॉलिसी होल्डर्स को इस आईपीओ में निवेश करने पर कई विशेष फायदे मिलने वाले हैं, उन्हें इसमें इन्वेस्ट करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। हालांकि इस आईपीओ में निवेश करने के लिए एक जरूरी शर्त को पूरा करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो शायद आपको एलआईसी के आईपीओ में बिडिंग करते समय दिक्कतें आ सकती हैं। इसके लिए आपको जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड से जुड़े एक काम को निपटा लेना चाहिए। एलआईसी ने अपने सभी पॉलिसीधारकों से पैन कार्ड को अपडेट करने के लिए कहा है। ऐसा करने पर पॉलिसीहोल्डर को एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने में आसानी होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

LIC IPO Do You KYC update in PAN card immediately otherwise you will not able to invest in LIC IPO
एलआईसी आईपीओ - फोटो : pixabay

अगर एलआईसी के प्रस्तावित इश्यू प्लान की मानें तो इश्यू साइज का 10 फीसदी हिस्सा केवल पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित रहेगा। इसके अलावा उन्हें अपने एलआईसी के रिकॉर्ड में पैन डिटेल्स को अप टू डेट रखना होगा। अगर एलआईसी रिकॉर्ड में दर्ज पैन रिकॉर्ड में जरा भी दिक्कत आती है, तो उन्हें आईपीओ में निवेश करते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

LIC IPO Do You KYC update in PAN card immediately otherwise you will not able to invest in LIC IPO
एलआईसी आईपीओ - फोटो : pixabay

इसके अलावा एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने के लिए डीमैट या ट्रेडिंग अकाउंट का होना अनिवार्य है। बिना इनके आप इस आईपीओ में निवेश नहीं कर पाएंगे। अगर आप इसमें निवेश करने के इच्छुक हैं, तो इसके लिए आपको एक डीमैट अकाउंट ओपन करवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC IPO Do You KYC update in PAN card immediately otherwise you will not able to invest in LIC IPO
एलआईसी आईपीओ - फोटो : pixabay

इसके अलावा आपको अपनी पैन रिकॉर्ड की KYC जरूर करवा लेनी चाहिए। ऐसा करने पर आईपीओ में बिडिंग करते समय आसानी होगी। अगर आपके पैन में किसी भी प्रकार की दिक्कत है, तो उसमें जल्द से जल्द सुधार करवा लें। इसके बाद ही आप इस आईपीओ में निवेश कर पाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed