दिवाली और छठ पूजा के दौरान भारतीय रेल को काफी भीड़ का सामना करना पड़ता है। त्योहारों के इस अवसर पर एक बड़ी आबादी दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों से अपने घर की ओर जाती है। ऐसे में बड़ी मात्रा में ट्रेनों के अंदर भीड़ देखने को मिलती है। वहीं महामारी के इस दौर में भीड़ भाड़ कोरोना की तीसरी लहर में वृद्धि ला सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे फेस्टिव स्पेशल ट्रेन को चलाने जा रही है, ताकि ट्रेनों में होने वाली भीड़ को कम किया जा सके। इसका एक बड़ा फायदा त्योहारों के समय अपने घर जाने वाले यात्रियों को होगा। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर भारी भीड़ होने से गंतव्य तक जाने के साधन काफी सीमित हो जाते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही ये विशेष ट्रेनें यात्रियों के लिए घर जाने के तमाम विकल्पों को खोलने का काम करेंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस ट्रेन के बारे में, जो फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है।
काम की खबर: दिवाली और छठ पूजा के लिए इस रूट पर चलने जा रही है स्पेशल ट्रेन, जानिए डिटेल्स
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन