फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Govt Schemes: ये हैं भारत सरकार की 10 लोक कल्याणकारी योजनाएं, जानें इनके बारे में विस्तार से

Thu, 02 Dec 2021 04:23 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 02 Dec 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Indian govt 10 public welfare schemes know all details about these scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : twitter: @BJP4Delhi

भारत एक विकासशील देश है। अपने विकसित होने की राह पर उसे अभी कई मोर्चों पर काम करना बाकी है। देश में बड़े पैमाने पर लोग गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा बीते कुछ सालों में असमानता दर में भी एक वृद्धि देखने को मिली है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने कई लोक कल्याणकारी योजनाओं को चला रखा है, जिनका मकसद देश के भीतर व्याप्त समस्याओं को दूर करना है। इसी कड़ी में आज हम भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही उन 10 लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानेंगे -

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना

इस योजना की शुरुआत 12 नवंबर 2020 को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी। इस योजना का उद्देश्य देश में रोजगार के अवसर को बढ़ावा देना है, ताकि बढ़ती बेरोजगारी को दूर किया जा सके। कोरोना काल में बढ़ती बेरोजगारी को कम करने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। इसमें उन प्रतिष्ठानों को सब्सिडी दी जाएगी, जो रोजगार के लिए नई भर्तियां करेंगे।

Indian govt 10 public welfare schemes know all details about these scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

प्रधानमंत्री कुसुम योजना

भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि पर आधारित है। ऐसे में इस योजना की शुरुआत किसानों को ध्यान में रखकर की गई है। इसके अंतर्गत किसानों को खेती की सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप प्रदान किए जाएंगे। भारत में बड़े पैमाने पर किसान सिंचाई के लिए डीजल और बिजली का सहारा लेते हैं। वहीं सोलर पंप के आने के बाद उनका ईंधन पर होने वाले खर्चे में बचत होगी। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है। 
Indian govt 10 public welfare schemes know all details about these scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

इसके अंतर्गत देश भर के गरीब नागरिकों को 5 किलो गेहूं या चावल मुफ्त प्रदान किए गए। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 जून 2020 को की गई थी। कोरोना महामारी के काल में कई लोगों को अन्न से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी। गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत देश भर के 80 करोड़ गरीब नागरिकों को हर महीने 5 किलो गेहूं और चावल मुफ्त दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian govt 10 public welfare schemes know all details about these scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रधानमंत्री हेल्थ आईडी कार्ड

इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर की गई थी। पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड की कार्यप्रणाली बिल्कुल आधार कार्ड जैसी है। इसमें मरीज का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड दर्ज होगा। ऐसे में उसको किसी दूसरे कागज या रिकॉर्ड को अपने पास संभालकर रखने की जरूरत नहीं होगी। उसका सारा मेडिकल विवरण इसी कार्ड में स्टोर होगा।  

विज्ञापन
Indian govt 10 public welfare schemes know all details about these scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आयुष्मान भारत योजना

इस स्कीम के अंतर्गत देश के गरीब नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। ऐसे में गरीब लोगों को अस्पताल में इलाज कराने पर भारी भरकम खर्चे का वहन नहीं करना पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed