राशन कार्ड धारकों के लिए एक जरूरी सूचना है। आने वाले कुछ समय में राशन कार्ड से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। पिछले लंबे समय से कई अपात्र लोग सरकार द्वारा दी जा रही राशन सुविधाओं का लाभ उठा रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (Department of food and public Distribution) आने वाले समय में राशन कार्ड से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव करने वाला है। राशन कार्ड से जुड़े इन नियमों में क्या क्या बदलाव होने वाले हैं? इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे देशभर में लागू कर दिया जाएगा। पिछले कई महीनों से इसे लेकर राज्य सरकारों के साथ कई बैठकें आयोजित हुई हैं, जिनमें नियमों में क्या बदलाव होना चाहिए, इस विषय पर काफी विचार विमर्श किया गया। इसी कड़ी में आइए जानते हैं राशन कार्ड से जुड़े इन नियमों में बदलाव लाने का क्या मकसद है?
काम की खबर: राशन कार्ड से जुड़े नियमों में होने वाले हैं कई बड़े बदलाव, पारदर्शिता लाना है मकसद
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 18 Oct 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन