फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश जाने के लिए 3,499 रुपये में बुक करें हवाई टिकट, जल्दी उठाएं लाभ वरना हो जाएगी देर

Wed, 19 Feb 2020 02:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 19 Feb 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
IndiGo sale book tickets for international flights at only Rs 3499

बजट विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने यात्रियों के लिए एक खास ऑफर निकाला है। जिसके तहत घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे जुटाने की जरूरत नहीं होगी। यह सेल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए है। इसके तहत यात्री सिर्फ 3,499 रुपये में टिकट खरीद कर विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में। 

IndiGo sale book tickets for international flights at only Rs 3499

21 फरवरी 2020 तक कर सकते हैं बुकिंग 

मंगलवार से इंडिगो ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के सस्ते टिकट के लिए चार दिन की बिक्री योजना शुरू चुकी है। इस ऑफर के तहत यात्री टिकट की बुकिंग 21 फरवरी 2020 तक कर सकते हैं। सेल के तहत खरीदे गए टिकटों पर आप एक मार्च 2020 से 30 सितंबर 2020 तक यात्रा कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: इस सरकारी योजना के बदले पांच नियम, जान लें वरना हो सकता है नुकसान

IndiGo sale book tickets for international flights at only Rs 3499

इन देशों के लिए बुक करा सकते हैं टिकट

इस संदर्भ में कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उसके नेटवर्क में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कुल ढाई लाख सीटें उपलब्ध हैं। कंपनी अबू धाबी, बैंकॉक, ढाका, सिंगापुर, दुबई, फुकेट, इस्तांबुल और कई अन्य देशों के लिए उड़ानों पर छूट दे रही है। 

यह भी पढ़ें: काम की खबर: 600 से 800 रुपये में खरीदें एक लाख का साइबर बीमा, मिलेंगे कई फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
IndiGo sale book tickets for international flights at only Rs 3499

कैशबैक की भी मिलेगी सुविधा

इतना ही नहीं, कम किराए के अतिरिक्त एयरलाइन यात्रियों को कैशबैक की भी सुविधा दे रही है। कैशबैक का फायदा एचडीएफसी बैंक, पेजैप, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडसइंड बैंक के खाताधारक उठा सकेंगे।

घरेलू यात्रा के लिए नहीं है लागू

कंपनी ने बताया है कि यह पेशकश अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए वन-वे, राउंड-ट्रिप और मल्टी-सिटी बुकिंग के लिए लागू है और घरेलू यात्रा के लिए यह सेल लागू नहीं है। 
 

विज्ञापन
IndiGo sale book tickets for international flights at only Rs 3499

कंपनी ने शुरू की थी 'वैलेंटाइन सेल'

हाल ही में इंडिगो ने यात्रियों के लिए 'वैलेंटाइन सेल' की भी घोषणा की थी, जिसके तहत यात्रियों को सिर्फ 999 रुपये में टिकट खरीदने का अवसर मिला था। यह सेल 10 लाख सीटों के लिए उपलब्ध थी। वैलेंटाइन सेल 11 फरवरी से शुरू हुई थी और 14 फरवरी इसकी आखिरी तारीख थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed