फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBI Raid: एक करोड़ नकद, करोड़ों का सोना-चांदी; IRS अधिकारी के परिसरों से क्या-क्या मिला? पूरा मामला भी समझिए

Tue, 03 Jun 2025 08:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 03 Jun 2025 08:50 AM IST
सार

CBI Raids: आयकर मामले में रियायत के एवज में 25 लाख रिश्वत लेने में गिरफ्तार भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी अमित सिंघल के परिसरों की तलाशी के दौरान सीबीआई को 3.5 किलोग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी और एक करोड़ रुपये नकद मिले।

विज्ञापन
Rs 1 Crore Cash, Gold, Silver Worth Crores: Raids On IRS Officer Premises Know all about it
सीबीआई की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala
loader

दिल्ली, मुंबई और पंजाब में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी के बाद भारी भरकम नकदी, सोना-चांदी और जेवरात बरामद हुए। सीबीआई की टीम ने छापेमारी में एक करोड़ रुपये की नकदी, सोने के कई आभूषण और 3.5 करोड़ रुपये मूल्य के चांदी और सोने के सिक्के जब्त किए गए।

सीबीआई ने अधिकारी अमित कुमार सिंघल के परिसरों की तलाशी के दौरान 3.5 किलोग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी और 1 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। सिंघल 2007 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। वे दिल्ली में करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात थे।

Rs 1 Crore Cash, Gold, Silver Worth Crores: Raids On IRS Officer Premises Know all about it
सीबीआई - फोटो : एएनआई (फाइल)

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, 'केंद्रीय जांच ब्यूरो ने विभिन्न परिसरों में तलाशी ली और लगभग 3.5 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 3.5 किलोग्राम सोना और 2 किलोग्राम चांदी तथा लगभग एक करोड़ रुपये की नकदी सहित काफी संपत्ति और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। जांच के दौरान पता चला कि अधिकारी की दिल्ली, मुंबई और पंजाब में संपत्ति है।' 

Rs 1 Crore Cash, Gold, Silver Worth Crores: Raids On IRS Officer Premises Know all about it
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

अधिकारी ने बताया, 'विभिन्न बैंकों में एक लॉकर और 25 बैंक खातों के दस्तावेज मिले हैं। दिल्ली, मुंबई और पंजाब में स्थित अचल संपत्तियों और परिसंपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। सभी चल और अचल संपत्तियों का कुल मूल्य अभी पता लगाया जाना बाकी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rs 1 Crore Cash, Gold, Silver Worth Crores: Raids On IRS Officer Premises Know all about it
सीबीआई कोर्ट - फोटो : ANI

पहले पूरा मामला समझिए...
इससे पहले सीबीआई ने शनिवार को सिंघल के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि लोक सेवक ने शिकायतकर्ता पिज्जा चेन के मालिक से 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत उसका ध्यान रखने के लिए मांगी गई थी। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक, उन्होंने ला पिनोज पिज्जा के मालिक सनम कपूर को जारी आयकर नोटिस का निपटान करने के लिए कथित तौर पर कुल 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने कहा कि मांग के साथ कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना लगाने और अनुपालन न करने की स्थिति में उत्पीड़न की धमकी भी दी गई थी। शिकायतकर्ता को शनिवार को पंजाब के मोहाली में अपने आवास पर 25 लाख रुपये की पहली किस्त देने के लिए कहा गया था।

इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी के सहयोगी हर्ष कोटक को आरोपी की ओर से शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। सिंघल को उसी दिन दिल्ली के वसंत कुंज स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Rs 1 Crore Cash, Gold, Silver Worth Crores: Raids On IRS Officer Premises Know all about it
CBI - फोटो : ANI

ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने
इस बीच सिंघल और शिकायतकर्ता के बीच की एक ऑडियो सामने आया है। इसमें शिकायतकर्ता आईआरएस अधिकारी को 45 लाख रुपये क्लीयर करने की बात कह रहा है, जबकि आरोपी अधिकारी जवाब में कह रहा है कि वह नौकरी में है। सीबीआई ने इस रिकॉर्डिंग की ट्रांसस्क्रिप्ट को अपनी एफआईआर में शामिल किया है। सीबीआई ने 30 मई को कपूर, कोटक, सिंघल और एक वकील के बीच लगभग चार घंटे की बातचीत को गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया था। सिंघल पर आरोप है कि वह अपने बिजनेस पार्टनर और ला पिनोज पिज्जा फ्रेंचाइजी के मालिक सनम कपूर को ब्लैकमेल कर रिश्वत की मांग कर रहा था। सनम कपूर ने ही सीबीआई को इस संबंध में शिकायत दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed