Meta Policy: मेटा की मॉडरेशन पॉलिसी में बदलाव से बढ़ी हिंसा और उत्पीड़न की घटनाएं, नई रिपोर्ट में खुलासा

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 01 Jun 2025 03:25 PM IST
सार

Meta की नई कंटेंट मॉडरेशन रणनीति के बाद Facebook पर हिंसक और अपमानजनक कंटेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी की इंटीग्रिटी रिपोर्ट से पता चलता है कि सख्ती कम करने के बाद हानिकारक कंटेंट तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन
meta new content moderation policy increases violent and bullying content on facebook claims report
मेटा - फोटो : ANI

    सोशल मीडिया दिग्गज Meta की ओर से हाल ही में जारी की गई Integrity रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Facebook पर हिंसक, अपमानजनक और झूठी जानकारी वाले कंटेंट में तेजी से इजाफा हुआ है। यह रिपोर्ट जनवरी 2025 में कंटेंट मॉडरेशन नीति में किए गए बड़े बदलावों के बाद पहली बार जारी की गई है।

    meta logo
    meta logo - फोटो : अमर उजाला

    रिपोर्ट के मुताबिक, Facebook पर हिंसक और ग्राफिक कंटेंट की मात्रा 2024 के अंत में 0.06-0.07% थी, जो 2025 की पहली तिमाही में बढ़कर 0.09% हो गई। हालांकि ये प्रतिशत कम लग सकते हैं, लेकिन Meta के अरबों यूजर्स के लिहाज से यह आंकड़ा काफी बड़ा है।

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

    इसी तरह, Facebook पर बदमाशी और उत्पीड़न से जुड़े कंटेंट में भी वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च 2025 में ऐसे कंटेंट की संख्या में अचानक उछाल आया, जिससे इसकी मात्रा 0.06-0.07% से बढ़कर 0.07-0.08% हो गई।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें