फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पड़ोसी देशों में काफी सस्ता मिल रहा है पेट्रोल, भारत में आसमान छू रहे दाम

Mon, 08 Feb 2021 03:16 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 08 Feb 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
petrol prices in neighbouring counctries are much lower as compared to India
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : iStock

देश में पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल जितना ज्यादा होता है, उसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है। अगर कभी यह सस्ता होता भी है, तो भी हमारी जेब पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ता क्योंकि यह गिरावट काफी कम होती है और टैक्स भी काफी ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कमी के बावजूद हमारे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम नहीं होती। ग्राहक पेट्रोल व डीजल के बेस प्राइस यानी एक्स फैक्टरी का लगभग तीन गुना ज्यादा देते हैं। 

petrol prices in neighbouring counctries are much lower as compared to India
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : iStock

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट किया था, जो काफी चर्चा में है। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि भारत में पेट्रोल के दाम दो पड़ोसी देशों नेपाल और श्रीलंका से काफी ज्यादा हैं। गौरतलब है कि नेपाल में जो तेल जाता है, उसकी आपूर्ति पूरी तरह भारत से ही की जाती है, तब भी वहां तेल भारत से सस्ता है। भारत से प्रतिदिन करीब 1800 तेल टैंकर सड़क के रास्ते नेपाल जाते हैं। साथ ही 69 किलोमीटर लंबी मोतीहारी-अमलेखगंज पाइप लाइन के जरिए अब भारत से तेल नेपाल के पारसा के अमलेखगंज डिपो को भेजा जा रहा है।

आइए जानते हैं पड़ोसी देशों में पेट्रोल की कीमत भारत से कितनी कम है।

petrol prices in neighbouring counctries are much lower as compared to India
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : iStock
  • नेपाल: दरअसल, एक नेपाली रुपया हमारे 62 पैसे के बराबर होता है यानी नेपाल के 100 रुपये भारत के करीब 62 रुपये के बराबर हैं। भारत के कुछ राज्यों में पेट्रोल करीब 93 रुपये प्रति लीटर है। नेपाल तेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 19 जनवरी को बीरगंज में तेल के दाम 108.50 नेपाली रुपये (67.95 भारतीय रुपया) था। नेपाल के सीमावर्ती जिले भारत के रक्सौल में तेल के दाम 140.76 नेपाली रुपये (भारतीय रुपये के हिसाब से 88.15 रुपये) है। यानी जो तेल भारत से नेपाल जाता है, वो नेपाल में काफी सस्ता है। 
  • श्रीलंका: श्रीलंका में पेट्रोल के दाम फिलहाल 161 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर है। यानी भारतीय मुद्रा के अनुसार 61 रुपये। 
  • वहीं बांग्लादेश में पेट्रोल के दाम भारतीय मुद्रा के अनुसार 76 रुपये प्रति लीटर हैं।
  • भूटान: भूटान में पेट्रोल सबसे सस्ता यानी 49 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 46 रुपये प्रति लीटर के करीब है। भूटान भी पूरी तरह भारत से ही तेल मंगवाता है, लेकिन वहां तेल पर टैक्स बहुत कम है। 
  • पाकिस्तान: पाकिस्तान के 100 रुपये भारत के 46 रुपये के बराबर हैं। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 111.90 पाकिस्तानी रुपये (50.99 भारतीय रुपये) प्रति लीटर है। डीजल की कीमत (52.81 भारतीय रुपये) है।

आइए जानते हैं कि कीमत में इतना अंतर क्यों है।

विज्ञापन
विज्ञापन
petrol prices in neighbouring counctries are much lower as compared to India
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : pixabay

भारत में काफी ज्यादा लगता है टैक्स 
दरअसल भारत में तेल पर केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न तरह के टैक्स बहुत ज्यादा हैं। ग्राहकों से तेल पर सेस भी वसूला जाता है। इसी वजह से हमाके देश में तेल के दाम इतने ज्यादा हैं। हम जिस तेल का मूल्य 84 रुपये प्रति लीटर दे रहे हैं, उसकी मूल कीमत 26 से 27 रुपये प्रति लीटर है। वहीं नेपाल में तेल पर टैक्स भारत की तुलना में काफी कम है। 

विज्ञापन
petrol prices in neighbouring counctries are much lower as compared to India
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : अमर उजाला

मोदी सरकार ने कब-कब बढ़ाया टैक्स
साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट के बाद लोग राहत की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन लोगों को केंद्र सरकार ने झटका दिया था। सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क और बढ़ा दिया था। इससे पहले साल 2014 में पेट्रोल पर टैक्स 9.48 रुपये प्रति लीटर था और डीजल पर 3.56 रुपये। नवंबर 2014 से जनवरी 2016 तक केंद्र सरकार ने इसमें नौ बार इजाफा किया। इन 15 सप्ताह में पेट्रोल पर ड्यूटी 11.77 और डीजल पर 13.47 रुपये प्रति लीटर बढ़ी। इसकी वजह से 2016-17 में सरकार को 2,42,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो 2014-15 में 99,000 करोड़ रुपये थी। बाद में अक्तूबर 2017 में यह दो रुपये कम की गई। हालांकि इसके एक साल बाद ड्यूटी में फिर से 1.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया। इतना ही नहीं, जुलाई 2019 में यह एक बार फिर दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई। इसके बाद एक फरवरी 2021 को पेश आम बजट में पेट्रोल और डीजल पर कृषि सेस लगाने का ऐलान किया गया। पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर के हिसाब से कृषि सेस लगाने की घोषणा हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed