Jio vs Airtel vs VI: 200 रुपये से कम में बेस्ट प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अमेजन प्राइम वीडियो फ्री

पिछले चार सालों में भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री पूरी तरह से बदल गई है। पहले जहां 5-6 टेलीकॉम कंपनियां थीं, वहीं अब 90 फीसदी बाजार में तीन कंपनियों का कब्जा है और ये कंपनियां हैं रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया। भारत में सबसे ज्यादा प्री-पेड यूजर्स हैं जो मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। तो यदि आप भी एक प्री-पेड यूजर हैं और किसी सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए बहुत काम की है। इसमें हम आपको 200 रुपये से कम कीमत वाले Jio, Airtel और Vi के प्लान के बारे में बताएंगे।

Jio के 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान
जियो के पास 149 रुपये का प्लान है जिसमें 24 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें हर रोज 1 जीबी डाटा और रोज 100 SMS मैसेज के साथ जियो के सभी एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलते हैं। दूसरा प्लान 199 रुपये का है जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.5GB डाटा मिलता है। दोनों प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

Airtel के 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान
Airtel के पास भी 149 रुपये का एक प्री-पेड प्लान है जिसमें कुल 2 जीबी डाटा मिलती है, लेकिन इसमें वैधता 28 दिनों की मिलती है। इसमें भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग है। इसमें कुल 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान के तहत 30 दिनों के लिए फ्री में अमेजन प्राइम वीडियो की फ्री सर्विस मिलती है।
- बुधवार को सरकारी नोटिस, रविवार को ट्विटर की पॉलिसी हेड महिमा कौल का इस्तीफा, क्या हैं इसके मायने
- Telegram बना दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप, 5वें नंबर पर खिसका WhatsApp
- अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैधता वाला Jio का सबसे सस्ता प्लान, मात्र 100 रुपये जियो जी भर के
- ऑस्ट्रेलिया में हार गया Google, समाचार के बदले सात मीडिया संस्थान को देगा पैसे