फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: ट्रेन से यात्रा करने वाले जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Tue, 26 Oct 2021 12:20 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 26 Oct 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
Indian railway rules for luggage Know how much luggage allowed to carry in the train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

आज के समय में ऐसे बहुत कम ही लोग देखने को मिलेंगे, जो ट्रेन से यात्रा नहीं करते होंगे। दरअसल, ट्रेन देश में कहीं भी आने-जाने का एक सुविधाजनक और किफायती जरिया है। हर दिन लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं, चाहे लंबी दूरी की यात्रा हो या कम दूरी की। खासकर फेस्टिव सीजन में तो यात्रियों के आने-जाने का सिलसिला काफी बढ़ जाता है। अभी दिवाली आने वाली है और छठ पूजा भी, तो ऐसे में राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों में जाने के लिए ट्रेनों में लोगों की भीड़ खूब देखने को मिलती है। आप भी अगर बिहार, यूपी के रहने वाले हैं तो ट्रेन में सफर करते ही होंगे, लेकिन क्या रेलवे की सलाह पर ध्यान देते हैं? अगर नहीं देते तो जरूर देना चाहिए, नहीं तो आपके साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है। 

Indian railway rules for luggage Know how much luggage allowed to carry in the train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कई बार आपने देखा होगा कि ट्रेनों में लोग जरूरत से ज्यादा सामान लेकर चढ़ जाते हैं और फिर उन्हें रखने के लिए जगह ढूंढने लगते हैं। अपनी सीट के नीचे तो वो सामान रखते ही हैं, साथ ही दूसरे यात्रियों की सीट के नीचे भी सामान धीरे से खिसका देते हैं। ऐसे में अगर अन्य यात्रियों के पास जो सामान होता है, उसे रखने में उन्हें दिक्कत होने लगती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने हाल ही में यात्रियों को एक जरूरी सलाह दी है।  

Indian railway rules for luggage Know how much luggage allowed to carry in the train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आपको एक सुखद और आरामदायक यात्रा का लुत्फ उठाना है तो यह बहुत जरूरी है कि सीमित सामान लेकर ही यात्रा करें। रेल मंत्रालय ने जो ट्वीट किया है, उसमें लिखा है, 'जिम्मेदार रेल यात्री बनें! सुखद एवं आरामदायक यात्रा हेतु सीमित सामान लेकर ही यात्रा करें, ताकि ट्रेन के अन्य सहयात्रियों को परेशानी न हो, अत्याधिक सामान होने पर उसे लगेज यान में बुक कराकर भेजें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian railway rules for luggage Know how much luggage allowed to carry in the train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे सामान को पार्सल के जरिये बुक करके भेजने की सुविधा देता है। अगर आपके पास ज्यादा सामान है तो उन्हें पार्सल के जरिये भेज सकते हैं। आइए जानते हैं ट्रेन में सफर के दौरान सामान साथ ले जाने को लेकर रेलवे के क्या नियम हैं? 

विज्ञापन
Indian railway rules for luggage Know how much luggage allowed to carry in the train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ट्रेन में आप कितना सामान साथ ले जा सकते हैं, इसकी अधिकतम सीमा टिकट के क्लास पर निर्भर करती है। अगर आपके पास स्लीपर क्लास का टिकट है तो 50 किलो तक सामान साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं, जबकि एसी फर्स्ट क्लास के टिकट पर यह सीमा 70 किलो तय की गई है। इससे अधिक सामान ले जाने के लिए आप रेलवे की पार्सल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed