काम की बात: बिना क्वालिटी कम किए व्हाट्सएप पर कैसे भेजें एचडी फोटो? जान लीजिए आसान तरीका

आज के समय में स्मार्टफोन और उसमें मौजूद एप लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। खासतौर पर व्हाट्सएप और फेसबुक। व्हाट्सएप की अगर बात करें तो इसका इस्तेमाल दुनियाभर के लोग करते हैं। दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों या परिवार के सदस्यों को ही अगर कुछ बताना हो तो लोग झट से व्हाट्सएप पर मैसेज डाल देते हैं या अगर उन्हें कोई फोटो-वीडियो ही दिखाना हो तो व्हाट्सएप इसके लिए एक आसान जरिया है। बात अगर तस्वीरों की करें तो कई बार आपने देखा होगा कि आप व्हाट्सएप पर किसी दोस्त को कोई फोटो भेजते हैं तो वह फोटो उस दोस्त के पास उसी क्वालिटी में नहीं पहुंच पाती है, जिस क्वालिटी में आपने भेजा होता है। फोटो की क्वालिटी कंप्रेस हो जाती है। अब सवाल ये है कि इसके लिए क्या करें कि ओरिजिनल क्वालिटी में ही फोटो रिसीवर के पास पहुंचे?आइए जानते हैं इसका आसान तरीका क्या है?

व्हाट्सएप पर किसी के पास ओरिजिनल फोटो भेजने का सबसे आसान तरीका है, पहले उसको डॉक्यूमेंट में बदल दीजिए और फिर भेजिए। यह तरीका बेहद ही आसान है और बहुत कारगर भी है। इससे फोटो की क्वालिटी पर कोई असर नहीं पड़ता।

व्हाट्सएप पर जिसे आपको ओरिजिनल क्वालिटी में फोटो भेजनी है, सबसे पहले उसका व्हाट्सएप चैट खोलिए और क्लिप के साइन पर क्लिक करके Document के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लीजिए। इसके बाद नॉन इमेज फाइल खुलकर आपके सामने आ जाएगी।