फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: जनधन खाते को एसबीआई सेविंग अकाउंट में कैसे बदलें? जान लीजिए पूरा प्रोसेस

Fri, 19 Nov 2021 08:36 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 08:36 AM IST
विज्ञापन
How to convert Jan Dhan account to SBI savings account know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

कुछ साल पहले तक देश में ऐसे बहुत सारे लोग थे, जिनके पास कोई भी बैंक अकाउंट नहीं था। ऐसे में उन्हें कई सरकारी योजनाओं का सही से फायदा नहीं मिल पा रहा था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना के जरिये लोगों को इस समस्या से निजात दिला दी। इस योजना का उद्देश्य था कि देश के हर गरीब से गरीब व्यक्ति के पास भी उसका अपना बैंक अकाउंट हो और यह योजना सफल भी हुई। अब देश में ऐसे गिने-चुने लोग ही मिलेंगे, जिनके पास अभी तक कोई बैंक अकाउंट न हो। जनधन बैंक खाते से लोगों को सीधे सुविधाएं मिल रही हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से ऐसा देखने में आ रहा है कि कई लोग अपने जनधन खाते को सेविंग अकाउंट में बदलना चाहते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या ऐसा संभव है? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में... 

How to convert Jan Dhan account to SBI savings account know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

जनधन खाते को सेविंग अकाउंट में बदलना संभव है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने खुद इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है। दरअसल, एसबीआई अपने ग्राहकों को समय-समय पर जरूरत के अनुसार जानकारी देता रहता है, ताकि ग्राहकों को किसी चीज को लेकर कोई परेशानी न हो। 

How to convert Jan Dhan account to SBI savings account know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

एसबीआई के मुताबिक, अगर आप अपने जनधन बैंक खाते को एसबीआई सेविंग अकाउंट में बदलना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको बैंक के होम ब्रांच में जाना पड़ेगा और वहां अकाउंट कंवर्जन के लिए एक एप्लीकेशन देनी होगी और साथ ही बैंक में केवाईसी डॉक्यूमेंट्स भी जमा करने पड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to convert Jan Dhan account to SBI savings account know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

आप एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर यह पता कर सकते हैं कि जनधन बैंक खाते को सेविंग अकाउंट में बदलने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी या फिर https://sbi.co.in/web/personal-banking/information-services/kyc-guidelines लिंक पर क्लिक करके भी जानकारी ले सकते हैं। इस तरह आप आसानी से अपने जनधन खाते को एसबीआई सेविंग अकाउंट में बदल सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed