फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: इस तरह के एप खाली कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट, तुरंत मोबाइल से कर दें डिलीट

Thu, 28 Oct 2021 09:14 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 28 Oct 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
Beware of fake banking apps can empty your bank account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज के समय में अधिकतर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप भी करते ही होंगे। तो यह खबर आपके बहुत काम की है। दरअसल, मौजूदा समय में डिजिटल बैंकिंग तेजी से बढ़ रही है। अब लोग बैंक कम ही जाना पसंद करते हैं। इसके बजाय लोग घर बैठे ही अपने बैंकिंग संबंधी ज्यादातर काम कर ले रहे हैं। यह प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक तो है, लेकिन रिस्की भी है। चूंकि दुनियाभर में साइबर फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में अपने पैसों को सुरक्षित संभाल कर रखना बहुत जरूरी हो गया है। आजकल साइबर अपराधी लोगों से फ्रॉड करने के तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं, जैसे- फर्जी बैंकिंग एप बनाना आदि। इसलिए अपने फोन में किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि कहीं वो फर्जी तो नहीं है, वरना एक झटके में आपका बैंक अकाउंट ही खाली हो जाएगा। 

Beware of fake banking apps can empty your bank account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, साइबर अपराधी फर्जी बैंकिंग एप इस तरीके से बनाते हैं कि उनकी पहचान कर पाना बड़ा ही मुश्किल होता है कि वह असली है या नकली। यही वजह है कि बहुत से उनके इस झांसे में आकर फंस जाते हैं और अपना पैसा गंवा देते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपने पैसे को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं? 

Beware of fake banking apps can empty your bank account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहली बात तो ये कि आप अपने अकाउंट नंबर की डीटेल्स, जैसे सीवीवी, पिन आदि किसी से भी शेयर न करें। इसके अलावा एक और जो सबसे जरूरी बात है, वो ये कि अपने बैंकिग अकाउंट को सेफ रखने के लिए किसी भी थर्ड पार्टी एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beware of fake banking apps can empty your bank account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जब भी आपको अपने मोबाइल में कोई एप इंस्टॉल करना हो तो गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें। और हां, एप डाउनलोड करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें और देख लें कि उस एप को कितनी बार डाउनलोड किया गया है। इससे फ्रॉड होने की संभावना ना के बराबर होती है। 

विज्ञापन
Beware of fake banking apps can empty your bank account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फर्जी बैंकिंग एप को पहचानने का सबसे अच्छा ये है कि आप अपने मोबाइल फोन की बैटरी पर ध्यान दें, क्योंकि ऐसे एप्स बहुत जल्दी बैटरी खत्म करते हैं। अगर आपके मोबाइल फोन की बैटरी बहुत जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है तो हो सकता है कि आपके मोबाइल में कोई वायरस हो। इसलिए अपने मोबाइल में एंटीवायरस जरूर रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed