बजट 2019: जेटली के इन 5 अफसरों के हाथ में है कमान, हो सकती हैं लोकलुभावन घोषणाएं
राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय
1984 बैच के आईएएस अधिकारी अजय भूषण पांडेय फिलहाल वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हैं। इससे पहले वो आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के 2010 से लेकर के नवंबर 2018 तक इसके सीईओ रहे थे। भूषण की जीएसटी पर तगड़ी पकड़ मानी जाती है। अब वह बजट टीम का प्रमुख हिस्सा हैं।
वित्त सचिव अजय नारायण झा
1982 बैच के आईएएस अधिकारी अजय नारायण झा फिलहाल वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव के पद पर नियुक्त हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में एमफिल की डिग्री और सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक और स्नातकोत्तर किया था। झा को विश्वबैंक से मैक गिल यूनवर्सिटी कनाडा से आर्थिक नीति एवं प्रबंधन में स्नातकोत्तर के लिये वजीफा मिला था।
आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग
वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव पर तैनात सुभाष चंद्र गर्ग 1983 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल गर्ग मंत्रालय में विदेशी पूंजी बाजारों, कैपिटल मार्केट, बजट और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस पर नजर रख रहे हैं। गर्ग इससे पहले विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक रहे चुके हैं। अलग-अलग संस्थानों को फंडिंग देने पर फैसला लेने का अधिकार भी उनके पास है।
विनिवेश सचिव अतानु चक्रवर्ती
वित्त मंत्रालय में विनिवेश विभाग के सचिव अतानु चक्रवर्ती गुजरात कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं। वह पेट्रोलियम मंत्रालय के हाईड्रोकार्बन विभाग के महानिदेशक थे। साथ ही गुजरात सरकार की गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं। उन्होंने बिजनेस फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है।