फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां एक रुपये से भी कम दाम में मिल रहा है पेट्रोल, लोग उठा रहे हैं पूरा लाभ

Sun, 21 Apr 2019 01:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 21 Apr 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
price of petrol in this country is less than rupee 1

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के इस दौर में कई लोगों ने अपने निजी वाहनों से सफर करना भी बंद कर दिया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक लीटर पेट्रोल एक रुपये से भी कम में मिल जाएगा। भारत में जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं एक जगह ऐसी है जहां आपको एक रुपये से भी कम में तेल मिल जाएगा। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। 

price of petrol in this country is less than rupee 1

वेनेजुएला

वेनेजुएला दक्षिणी अमेरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी काराकास है। वेनेजुएला में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल का दाम मात्र 59 पैसे है। जी हां, ये बात एक दम सच है कि वेनेजुएला में एक रुपये से भी कम में पेट्रोल मिलता है। बता दें कि ये आंकड़े ग्लोबल पेट्रोल प्राइस डॉट कॉम से लिए गए हैं। 

सूडान

वेनेजुएला के बाद दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल सूडान में मिलता है। सूडान उत्तर-पूर्व अफ्रीका में स्थित स्थल-रुद्ध देश है, जिसकी राजधानी जुबा है। सूडान के लोग एक लीटर पेट्रोल के लिए महज 9.19 रुपये चुकाते हैं।

price of petrol in this country is less than rupee 1

ईरान

ईरान एशिया के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। ईरान में पेट्रोल की कीमत 20.21 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि ईरान में कच्चे तेल का उत्पादन होता है। ईरान भारत समेत कई देशों में कच्चे तेल का निर्यात भी करता है।

कुवैत 

वेनेजुएला, सूडान और ईरान के बाद कुवैत में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 24.46 रुपये है। ईरान की ही तरह कुवैत में भी कच्चे तेल का उत्पादन होता है। इसलिए कुवैत से कई देश कच्चा तेल खरीदते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
price of petrol in this country is less than rupee 1

अलजेरिया

दुनिया के सबसे सस्ते पेट्रेल के मामले में पांचवे स्थान पर अलजेरिया का नाम आता है। बता दें कि अलजेरिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.04 रुपये है।

नाइजीरिया 

भारत में जहां पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं नाइजीरिया में पेट्रोल का दाम 28.34 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि नाइजीरिया पश्चिमी अफ्रीका का एक प्रमुख देश है। पूरे अफ्रीका महाद्वीप में इस देश की आबादी सबसे अधिक है। 

विज्ञापन
price of petrol in this country is less than rupee 1

तुर्कमेनिस्तान 

अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तेलों के दाम बढ़ते घटते हैं। भारत में तेलों की कीमत आसमान छू रही है। लेकिन तुर्कमेनिस्तान में एक लीटर पेट्रोल 30.41 रुपये में बिक रहा है। तुर्कमेनिस्तान मध्य एशिया में स्थित एक तुर्किक देश है। 

मिस्र 

मिस्र बहुत ही प्राचीन देश है। मिस्र में एक लीटर पेट्रोल के दाम 30.64 रुपये है, जो भारत के मुकाबले आधे से भी कम है। 

कजाकिस्तान 

कजाकिस्तान यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश है। कजाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल 33.09 रुपये में बेचा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed