फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबर: एक जनवरी से एसबीआई बदल रहा है ATM से पैसे निकालने का नियम

Sat, 28 Dec 2019 11:21 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 28 Dec 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
State Bank Of India launches OTP Based ATM Transactions for bank customers
फाइल फोटो

ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए और सुरक्षित बैंकिंग के लिए बैंक समय-समय पर निर्देश जारी करते रहते हैं। कड़ी सुरक्षा के बाद भी ग्राहकों के साथ एटीएम, नेट बैंकिंग या किसी अन्य तरीके से धोखाधड़ी हो ही जाती है। अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने ग्राहकों के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की है, जिसके माध्यम से ग्राहक धोखाधड़ी का शिकार होने से बच पाएंगे। एसबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने के नियम में बदलाव किया है। इस नई सुविधा की शुरुआत एक जनवरी 2020 से हो रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

State Bank Of India launches OTP Based ATM Transactions for bank customers

एसबीआई एटीएम में लागू होगी सुविधा

एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए एटीएम से कैश निकालने के लिए वन टाइम पासवर्ड ( OTP ) की सुविधा लेकर आ रहा है। यह नई सुविधा देशभर के सारे एसबीआई एटीएम में लागू हो जाएगी।
 

एसबीआई ने ट्वीट कर दी जानकारी 

सुविधा के तहत एसबीआई ग्राहकों को एक जनवरी 2020 से रात आठ बजे से सुबह के आठ बजे तक एटीएम के जरिए पैसे निकालने पर ओटीपी डालना होगा। इसकी जानकारी एसबीआई ने ट्वीट कर दी। 

State Bank Of India launches OTP Based ATM Transactions for bank customers

10,000 से ज्यादा पैसे निकालने पर डालना होगा OTP

ट्वीट कर एसबीआई ने बताया कि एसबीआई ग्राहकों को एटीएम के जरिए 10,000 रुपये से ज्यादा पैसे निकालने पर ओटीपी डालना होगा। बैंक में ग्राहक की ओर से दिए गए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसके जरिए पैसों की निकासी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
State Bank Of India launches OTP Based ATM Transactions for bank customers

ऐसे करेगा काम

वहीं अगर ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी करते हैं तो उन्हें ओटीपी की सुविधा नहीं मिलेगी। प्रक्रिया के तहत जब ग्राहक पैसे की निकासी कर रहे होंगे, तब उन्हें एटीएम की स्क्रीन पर रकम के साथ-साथ ओटीपी स्क्रीन भी दिखाई देगी। ग्राहकों को ओटीपी उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इससे धोखाधड़ी की संभावनाएं कम होंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed