{"_id":"5cf8ac67bdec22077e09ce29","slug":"soon-you-can-withdraw-money-from-retailers-no-need-to-go-to-atm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नजदीकी किराना स्टोर से भी निकलवा सकेंगे पैसे, खत्म हो जाएगा ATM जाने का झंझट","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
नजदीकी किराना स्टोर से भी निकलवा सकेंगे पैसे, खत्म हो जाएगा ATM जाने का झंझट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश भर में एटीएम की संख्या लगातार घट रही है। कम मुनाफे के चलते बैंक और निजी कंपनियां एटीएम को बंद कर रहे हैं। हालांकि इनमें होने वाले ट्रांजेक्शन की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि आप जल्द एटीएम के बजाए पास की किराना दुकान से भी पैसा निकाल सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे।
2 of 5
दरअसल इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक समिति का गठन किया है। लोगों को ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में गठित समिति ने छोटे शहरों में दुकानदारों के जरिए कैश सप्लाई की सिफारिश की है। इसके तहत लोग किराना दुकानों के जरिए कैश ले सकेंगे।
3 of 5
इस समिति ने कैश इन कैश आउट (CICO) नेटवर्क का प्रस्ताव दिया है। ये लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इसके लिए तीन करोड़ पीओएस मशीन के रिटेल प्वाइंट की जरूरत होगी। इसके तहत ग्राहक अपने नजदीकी किराना दुकान से डिजिटल मनी को कैश में बदलवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ग्राहकों को यह सुविधा क्यूआर कोड और आधार कार्ड के जरिए मुहैया कराई जाएगी। अगर इस सिफारिश को मान लिया जाता है तो इस मशीन से आम लोग कार्ड स्वाइप कर पैसे निकाल सकेंगे। इससे लोगों को बैंक या एटीएम के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि साल 2011 में जहां देश में कुल एटीएम की संख्या 75 हजार 600 थी, वहीं 2017 में यह बढ़कर दो लाख 22 हजार 500 हो गई। हालांकि, इसके बाद पिछले दो वित्तीय वर्ष से एटीएम की संख्या लगातार घट रही है और 2019 मार्च तक देश में कुल दो लाख 21 हजार 700 एटीएम थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।