फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: 12 दिनों में नहीं किया ये काम, तो बंद हो सकता है आपका बैंक खाता

Mon, 17 Feb 2020 11:50 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 17 Feb 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
SBI your account may be blocked if you do not complete KYC procedure

हाल ही में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने ग्राहकों को एसएमएस भेजकर अलर्ट जारी किया था। अगर ग्राहकों ने बैंक की बात नहीं मानी, तो बैंक उनके खाते को फ्रीज किया जा सकता है, अर्थात ग्राहक अपने खाते से लेनदेन नहीं कर पाएंगे। आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण नियम के बारे में।

SBI your account may be blocked if you do not complete KYC procedure

एसबीआई ने ग्राहकों से केवाईसी (Know Your Customer) पूरी करने के लिए कहा है। बैंक ने इसकी अंतिम तारीख 28 फरवरी 2020 तय की है। इसलिए अगर कोई ग्राहक अपने दस्तावेज ले जाकर केवाईसी नहीं कराता है, तो उसका बैंक खाता फ्रीज हो सकता है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा सभी बैंक खातों के लिए केवाईसी जरूरी है। 
 

यह भी पढ़ें: खुशखबर: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें कितनी हुई कीमत

SBI your account may be blocked if you do not complete KYC procedure

क्यों जरूरी है केवाईसी?

बता दें कि बिना केवाईसी के निवेश करना संभव नहीं होता है और इसके बिना बैंक खाता खोलना भी आसान नहीं है। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो केवाईसी आपके लिए अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त बैंक लॉकर की सुविधा लेने के लिए या पीएफ की राशि निकालने के लिए भी ग्राहकों के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI your account may be blocked if you do not complete KYC procedure

एसबीआई ने ग्राहकों को भेजा ये एसएमएस 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंक खातों के लिए केवाईसी को जरूरी किया था। इसके मद्देनजर एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एसएमएस भेजना शुरू कर दिया है, जिसमें लिखा है कि, 'भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार आपके खाते में केवाईसी दस्तावेजों को अपडेट किया जाना अनिवार्य है।' इसलिए नवीनतम केवाईसी दस्तावेजों के साथ अपनी एसबीआई शाखा में जाकर संपर्क करें। केवाईसी पूरी नहीं किए जाने की स्थिति में आपके खाते में भविष्य में किए जाने वाले लेनदेन पर रोक लगाई जा सकती है।

विज्ञापन
SBI your account may be blocked if you do not complete KYC procedure

केवाईसी के लिए जरूरी है पहचान पत्र

केवाईसी के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई बैंकिंग सेवाओं का दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, केवाईसी के लिए पहचान पत्र देना जरूरी है। इसके लिए आप मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, नरेगा कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश या डाकघरों द्वारा जारी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इनमें से आप जो भी पहचान पत्र दिखाएंगे, उसमें पता वहीं होना चाहिए जो खाता खोलने के फार्म में दिया हुआ है।

पते का प्रमाण देना भी अनिवार्य

पहचान पत्र के अतिरिक्त आपको पते का प्रमाण भी देना होगा। इसके लिए आप टेलीफोन बिल, बैंक खाता विवरण, मान्यता प्राप्त सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी पत्र, बिजली का बिल, राशन कार्ड, विश्वसनीय नियोक्ताओं द्वारा जारी पहचान पत्र या क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed