देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को कई सुविधाएं देता है। एसबीआई अपने ग्राहकों को कुछ सुविधाएं मुफ्त में भी देता है। आप इन सुविधाओं का फायदा घरे बैठे भी उठा सकते हैं और बैंक से जुड़े जरूरी काम आसानी से निपटा सकते हैं।
मिस्ड कॉल से निपटा सकते हैं बैंकिंग से जुड़े कार्य
एसबीआई के ग्राहकों के लिए एसबीआई क्विक मिस्ड कॉल बैंकिंग सर्विस (SBI Quick Missed Call Banking Service) की सुविधा उपलब्ध है। यानी घर बैठे केवल एक मिस्ड कॉल से एसबीआई ग्राहक बैंकिंग से जुड़े कार्य निपटा सकते हैं।
आइए जानते हैं सभी सुविधाओं के बारे में-
बैलेंस की जानकारी
अगर आपको अपना बैंक बैलेंस जानना है, तो आपको 09223766666 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके अतिरिक्त आप इस नंबर पर 'BAL' एसएमएस भी भेज सकते हैं।
मिनी स्टेटमेंट हासिल करने के लिए
मिनी स्टेटमेंट हासिल करने के लिए आपको 09223866666 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके अतिरिक्त आप 09223866666 पर 'MSTMT' लिखकर एसएमएस भी भेज सकते हैं। इसके जरिए आप पिछले पांच लेनदेन के साथ मिनी स्टेटमेंट हासिल कर सकते हैं।
चेक बुक के लिए आवेदन
नई चेक बुक के लिए आवेदन करने के लिए आपको 09223588888 पर मिस्ड कॉल करनी होगी या इस नंबर पर 'CHQREQ' एसएमएस भेजना होगा। अब ग्राहकों को कंफर्मेशन के लिए छह अंकों की संख्या के साथ बैंक से एक एसएमएस आएगा। अब खाताधारक को 09223588888 पर 'CHQACC <स्पेस> Y <स्पेस> छह अंकीय नंबर' एसएमएस करना होगा।
ई-स्टेटमेंट के लिए
अपने रजिस्टर्ड ईमेल पर पिछले छह महीनों की स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए आपको 09223588888 पर मिस्ड कॉल देनी होगी या 'ESTMT <स्पेस> अकाउंट नंबर <स्पेस> चार अंकों का कोड' भेजना होगा। सुविधा के तहत आपके ईमेंल पर पासवर्ड सुरक्षित पीडीएफ फाइल भेजी जाएगी।