फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI ग्राहक सावधान: एक अक्तूबर से अबतक बदले ये पांच नियम, हो सकता है नुकसान

Sun, 13 Oct 2019 01:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 13 Oct 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
SBI changed rules in recent days including loan FD Debit Card

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI ) ने एक अक्तूबर से अब तक कईं अहम नियमों में बदलाव किया है। इन नियमों का असर सीधे तौर पर ग्राहकों पर पड़ेगा। एसबीआई के कुछ एलानों से एक ओर जहां बैंक खाताधारकों को फायदा होगा, वहीं कुछ नियमों से उन्हें नुकसान भी हो सकता है। इसमें एफडी पर मिल रहे ब्याज दर, डेबिट कार्ड पर ईएमआई की सुविधा, लोन, आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं इन सब नियमों के बारे में। 

SBI changed rules in recent days including loan FD Debit Card

डेबिट कार्ड से भी कर सकेंगे EMI पर खरीदारी

एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिससे आपको त्योहारों में पैसों की कमी नहीं होगी। त्योहारों में लोगों का खर्च बढ़ जाता है, जिससे उन्हें पैसों की कमी हो जाती है। लेकिन अब एसबीआई ग्राहकों डेबिट कार्ड से खरीदारी करके ईएमआई में पेमेंट कर सकते हैं और अपने सारे खर्चे पूरे कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लगेगा। 

ये है खासियत

बैंक के ग्राहक प्वाइंट ऑफ सेल ( PoS ) मशीनों के जरिए भारत में ईएमआई पर किसी भी कंज्यूमर ड्यूरेबल सामान की खरीदारी कर सकते हैं। किस्तों के भुगतान के लिए आपको छह महीने से 18 महीने तक का समय मिलेगा। इतना ही नहीं, सुविधा के तहत आपको डॉक्यूमेंटेशन की भी जरूरत नहीं है। 

SBI changed rules in recent days including loan FD Debit Card

फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटाई ब्याज दर

बैंक ने एक से दो साल की अवधि के रिटेल टर्म डिपॉजिट यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और बल्क टर्म डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी की है। एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। वहीं बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में 30 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। इस टर्म डिपॉजिट की मियाद एक साल से दो साल तक की है। नई ब्याज दर 10 अक्तूबर से प्रभावी हो गईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI changed rules in recent days including loan FD Debit Card

एमसीएलआर में की कटौती, सस्ता हुआ लोन

एसबीआई ने एमसीएलआर की दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी हैं, जो 10 अक्तूबर से लागू हो गईं हैं। बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष में लगातार छठी बार बैंक ने दरें घटाई हैं। इस संदर्भ में एसबीआई ने कहा है कि, 'फेस्टिवल के मौके पर ग्राहकों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए बैंक ने सभी अवधि के लिए एमसीएलआर दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी हैं। अब एक साल के लिए नई एमसीएलआर दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी पर आ गईं हैं।' यानी अब ग्राहकों को सस्ते में लोन मिलेगा। 

विज्ञापन
SBI changed rules in recent days including loan FD Debit Card

लोन लेने वाले ग्राहकों से वसूलेगा प्रोसेसिंग फीस

एसबीआई अब होम लोन लेने वाले ग्राहकों से प्रोसेसिंग फीस भी वसूलेगा। इससे फेस्टिव सीजन में लोन लेने वाले ग्राहकों को ज्यादा पैसा देना होगा। बैंक ने एक आंतरिक सर्कुलर जारी करते हुए कहा है फेस्टिव सीजन में प्रोसेसिंग फीस को माफ करने का ऑफर 16 अक्तूबर से समाप्त हो जाएगा। हालांकि 15 अक्तूबर तक जिन लोगों के लोन प्रोसेस हो जाएंगे, उनसे बैंक प्रोसेसिंग फीस नहीं लेगा। 16 अक्तूबर से 31 दिसंबर के बीच प्रोसेस होने वाले लोन पर बैंक फीस वसूलेगा। 

इस तरह के लोन पर लगेगी प्रोसेसिंग फीस

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने कहा है कि होम लोन ग्राहकों, होम लोन के टॉप-अप प्लान और कंपनियों व बिल्डर्स को दिए जाने वाले लोन पर प्रोसेसिंग फीस लागू होगी। बैंक एक जुलाई 2019 से अपने सभी तरह के लोन को रेपो रेट से लिंक कर चुका है। इससे पहले भी बैंक सबसे कम ब्याज पर लोगों को लोन दे रहा था। इस फैसले के बाद आरबीआई दो बार रेपो रेट में गिरावट कर चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed