सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और इलाहाबाद बैंक ने अपने खुदरा ऋण को रिजर्व बैंक के रेपो दर से जोड़ने की घोषणा मंगलवार को की। इससे इन बैंकों का कर्ज सस्ता हो सकता है। पंजाब नेशनल बैंक ने 'पीएनबी एडवांटेज' योजना पेश की है।
लोन लेना हुआ सस्ता, पीएनबी और इलाहाबाद बैंक ने की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतना सस्ता होगा लोन
पीएनबी एडवांटेज एक खुदरा ऋण योजना है , जो कि रेपो दर से जुड़ी है। इस संदर्भ में बैंक ने बयान में कहा कि, 'नई योजना में ब्याज दर एमसीएलआर पर आधारित मौजूदा ब्याज दर की तुलना में 0.25 फीसदी कम होगी। आवास ऋण के लिए नई दरें 8.25 फीसदी से 8.35 फीसदी के बीच होंगी। कार के लिए कर्ज की दर 8.65 फीसदी होगी।' बैंक ने कहा कि मौजूदा ग्राहक मामूली शुल्क देकर रेपो आधारित ब्याज दर का विकल्प चुन सकेंगे।
इलाहाबाद बैंक ने दी जानकारी
वहीं, इलाहाबाद बैंक ने कहा कि उसने 75 लाख रुपये तक के कर्ज को बाहरी मानक दरों (ईबीएलआर) के साथ जोड़ा है। इसमें रेपो दर घटक के रूप में शामिल हैं। इस संदर्भ में इलाहाबाद बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि बैंक ने एक सितंबर 2019 से स्वीकृत होने वाले मुद्रा लोन और 75 लाख रुपये तक के आवास कर्ज की दर को ईबीएलआर से जोड़ने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: ATM से 10,000 से ज्यादा पैसे निकालने पर डालना होगा OTP, इस बैंक ने बदला नियम
बैंक ने कहा कि लेनदारों के पास कोष की सीमांत लागत की दर (एमसीएलआर) से जुड़े कर्ज और बाहरी मानक आधारित दर से जुड़े कर्ज लेने का विकल्प होगा। इलाहाबाद बैंक ने कहा कि वह 40 लाख और उससे ऊपर के सभी बैंक बचत जमा को भी एक अक्टूबर 2019 से बाहरी मानक दर से जोड़ेगा।