कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई लोगों के वेतन में कटौती हुई। ऐसे में लोगों की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंकों ने उन्हें लोन मोरेटोरियम जैसी कई सुविधाएं दीं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भी कई सुविधाएं प्रदान करता है। पीएनबी सैलरी खाताधारकों को 20 लाख रुपये की बीमा से लेकर तीन लाख रुपये तक के ओवरड्राफ्ट तक की सुविधा दे रहा है। आइए जानते हैं बैंक की आकर्षक पेशकश के बारे में।
PNB का शानदार ऑफर: नौकरीपेशा को तीन लाख रुपये के ओवरड्राफ्ट की सुविधा, 20 लाख तक का फ्री बीमा
- सिल्वर श्रेणी में खाताधारकों को 50 हजार रुपये तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है।
- गोल्ड में 1.5 लाख रुपये।
- प्रीमियम में 2.25 लाख रुपये।
- प्लैटिनम श्रेणी के खाताधारक तीन लाख रुपये तक की राशि ओवरड्राफ्ट कर सकते हैं।
20 लाख रुपये तक का फ्री दुर्घटना बीमा
इसके अलावा सिल्वर, गोल्ड, प्रीमियम और प्लैटिनम में खाताधारकों को 20 लाख रुपये तक का फ्री दुर्घटना बीमा भी मिलता है। बैंक 18 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर उपलब्ध कराएगा और दो लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर मिलेगा। इस तरह सभी श्रेणियों के खाताधारकों को 20 लाख रुपये का एक्सीडेंट कवर मिलेगा। इसके लिए कैलेंडर तिमाही में लगातार दो महीने में सैलरी खाते में क्रेडिट होनी चाहिए।
आगे जानते हैं चेक की सुविधा के बारे में।
प्रति वर्ष इतने चेक होंगे फ्री
चेक की सुविधा की बात करें, तो सिल्वर श्रेणी में एक वित्त वर्ष में खाताधारकों को 40 मुफ्त चेक मिलेंगे, गोल्ड में 50, प्रीमियम में 100 और प्लाटिनम श्रेणी में खाताधारक एक वित्त वर्ष में जितने चाहे उतने मुफ्त चेक ले सकता है।
लॉकर सुविधा में मिलेगी छूट
लॉकर फैसिलिटी की बात करें, तो छोटे लॉकर के लिए पहले साल में सिल्वर श्रेणी में 25 फीसदी, गोल्ड में 50 फीसदी, प्रीमियम में 75 फीसदी और प्लैटिनम श्रेणी के खाताधारकों को छोटे व मध्यम आकार के लॉकर के लिए 100 फीसदी की छूट मिलेगी।
इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.pnbindia.in/salary-saving-products.html