पालतू जानवरों का भी करा सकेंगे बीमा, इन खर्चों के लिए मिलेगा क्लेम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन जानवरों के लिए मिलेगा बीमा
भारत में अब कई बीमा कंपनियां पालतू जानवरों के लिए बीमा उपलब्ध करा रही हैं। जिन जानवरों का बीमा हो रहा है उनमें कुत्ते, बिल्ली, चिड़ियां, भेड़, बकरी, घोड़े, खरगोश और हाथी शामिल हैं। हालांकि प्रत्येक कंपनी के इसके लिए नियम अलग-अलग हैं। कई कंपनियां केवल कुत्तों के लिए बीमा उपलब्ध कराती हैं।
इन खर्चों में मिलती है मदद
बीमा के जरिए आप जानवरों के इलाज, दुर्घटना, मृत्यु और किसी को काटने या फिर नुकसान पहुंचाने पर मिलता है। कोई गंभीर बीमारी होने के अवस्था में भी आप बीमा कंपनी से क्लेम ले सकते हैं।
ऐसे मिलता है यह बीमा
पालतू जानवरों के लिए बीमा लेने के लिए कुछ नियम व शर्तों का पालन करना पड़ेगा। प्रत्येक जानवर के लिए अलग-अलग उम्र तय है। कुत्तों और बिल्लियों के लिए बीमा लेने पर उनकी उम्र आठ हफ्ते से लेकर के आठ साल होनी चाहिए। वहीं गायों के लिए दो से 10 साल और भेड़-बकरी के लिए एक से सात साल होनी चाहिए।
हालांकि उम्र, पहचान चिन्ह, रंग, सेक्स, ब्रीड और अन्य जानकारियों के लिए जानवरों के डॉक्टर से सर्टिफिकेट लेना होगा।
इनके लिए नहीं मिलेगा क्लेम
आपको यह देखना होगा कि जो पॉलिसी आपने ली है वो इरडा द्वारा मर्यादित हैं या फिर नहीं। इसके अलावा बीमा क्लेम में थर्ड पार्टी कवर है या नहीं। इसके साथ ही युद्ध, आतंकी हमला जैसी स्थिति में क्लेम नहीं मिलेगा। वहीं रैबीज, हेपिटाइटिस, इनटर्टिस, लेपटॉसपीरोसिस जैसी बीमारियों के इलाज के लिए भी बीमा नहीं मिलेगा।