फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से डेबिट-क्रेडिट कार्ड से लेनदेन के नियम बदले, आपके लिए जानना बेहद जरूरी

Thu, 01 Oct 2020 01:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Oct 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
New debit card and credit card rules from today important for bank customers
क्रेडिट/डेबिट कार्ड - फोटो : pixabay

कोरोना काल में डिजिटल फ्रॉड के मामले काफी बढ़े हैं। इसलिए ऑनलाइ ठगी रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और कॉन्टैक्टलेस लेनदेन के नियमों में बदलाव किया है। नई गाइडलाइंस आज यानी एक अक्तूबर से लागू हो गई हैं। आइए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में।

New debit card and credit card rules from today important for bank customers
credit card - फोटो : pexels.com

केंद्रीय बैंक के नियमों के अनुसार, आज से ग्राहकों को अपने डेबिट और क्रेडिट के लिए लिमिट सेट करना होगा। ग्राहकों को एटीएम, पीओएस मशीन या ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने व ऑनलाइन खरीदारी की लिमिट तय करनी होगी। आप ये लिमिट नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या बैंक एटीएम पर जाकर तय कर सकते हैं।

New debit card and credit card rules from today important for bank customers
credit card - फोटो : pexels.com

नए नियमों के अनुसार, डेबिट और क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय लेनदेन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और कॉन्टैक्टलेस लेनदेन को लेकर प्रेफरेंस दर्ज करना होगा यानी प्रायोरिटी सेट करनी होगी। अगर ग्राहक को किसी विशेष सेवा की जरूरत होगी, तो ही उसे वह सेवा मिलेगी।


यह भी पढ़ें: आज से बदले गैस सिलिंडर, इंश्योरेंस, आधार-राशन कार्ड सहित ये 10 नियम, आपकी जेब पर होगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन
New debit card and credit card rules from today important for bank customers
RBI - फोटो : पीटीआई

जिन ग्राहकों को नया कार्ड जारी किया जाएगा, उन्हें हर सेवा के लिए रजिस्टर करना होगा। जब कार्ड जारी होगा, तो इसमें सिर्फ एटीएम व पीओएस मशीन से डोमेस्टिक लेनदेन की ही सुविधा उपलब्ध होगी और बाकी की सुविधाओं के लिए ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। 


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: जानिए इस महीने से रसोई गैस सिलिंडर सस्ता हुआ या महंगा


विज्ञापन
New debit card and credit card rules from today important for bank customers
क्रेडिट कार्ड - फोटो : pixabay

कई अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स वेबसाइट्स न तो सीवीवी पिन मांगती हैं और न ही लेनदेन की पुष्टि करने के लिए ओटीपी भेजती हैं। ऐसे में नए नियम लागू होने के बाद अब लेनदेन नहीं हो पाएगा। इसके साथ ही ग्राहकों को इसके लिए लिमिट भी तय करनी होगी। इससे लेनदेन सुरक्षित होगा और फ्रॉड पर  लगाम लगेगा।

यह भी पढ़ें: अक्तूबर में निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें छुट्टियों की ये सूची

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed